सिरोही: भावरी पंचायत समिति चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की सभी 19 उम्मीदवारों की सूची
माउंट आबू ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों ने चुनाव अधिकारी को सौंपी 19 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची, अब भाजपा की घोषणा का इंतजार।
सिरोही की भावरी पंचायत समिति चुनाव के लिए कांग्रेस नेताओं ने चुनावी अधिकारियों को 19 वार्डों के उम्मीदवारों की सूची सौंपी।
सिरोही। भावरी पंचायत समिति चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने सभी 19 वार्डों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित करते हुए सूची जमा करवा दी है। इसके साथ ही अब चुनावी मुकाबले में भाजपा के प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार बढ़ गया है।
माउंट आबू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश रेबारी एवं महामंत्री राजेश अग्रवाल ने कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की सूची जमा करवाई। इस दौरान कांग्रेस प्रभारी दीपक डिण्डोरिया भी मौजूद रहे। कांग्रेस ने भावरी पंचायत समिति के सभी 19 वार्डों में उम्मीदवार उतारे हैं।
कांग्रेस की ओर से वार्ड संख्या 1 से भगवानाराम मीणा, वार्ड संख्या 2 से गंगाराम, वार्ड संख्या 3 से वीराराम माली, वार्ड संख्या 4 से प्रकाश कुमार, वार्ड संख्या 5 से भावना कुंवर, वार्ड संख्या 6 से भंवर सिंह, वार्ड संख्या 7 से सुनीता देवी, वार्ड संख्या 8 से देवी बेन, वार्ड संख्या 9 से गीता और वार्ड संख्या 10 से अमृतलाल को प्रत्याशी बनाया गया है।
इसी तरह वार्ड संख्या 11 से निंबाराम गरासिया, वार्ड संख्या 12 से मुगली देवी, वार्ड संख्या 13 से सूरती देवी, वार्ड संख्या 14 से शांतिलाल, वार्ड संख्या 15 से सौदरी, वार्ड संख्या 16 से रामसिंह, वार्ड संख्या 17 से देवाराम, वार्ड संख्या 18 से पूरी तथा वार्ड संख्या 19 से पूनम कुमारी को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
भावरी पंचायत समिति के चुनाव द्वितीय चरण में होने हैं। कांग्रेस की ओर से 19 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जमा करवाए जाने के बाद अब भाजपा की सूची जारी होने का इंतजार है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को लेकर क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस की सूची सामने आने के बाद अब भाजपा की घोषणा पर राजनीतिक नजरें टिकी हैं।