माउंट आबू में आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने चुनावी तैयारियों को गति देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। पार्टी की ओर से इच्छुक प्रत्याशियों के साथ 26 अगस्त 2026, बुधवार को वन-टू-वन बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक प्रातः 10 बजे होटल रॉयल गार्डन में होगी। इसमें राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व मंत्री श्री दीपक डंडोरिया जी ऑब्जर्वर के रूप में उपस्थित रहेंगे। रानीवाड़ा विधायक श्री रतन देवासी जी भी बैठक में शामिल होंगे।

इस दौरान जिला प्रभारी श्रीमती अंजना मेघवाल, सह-प्रभारी श्री गब्बर सिंह मीणा, विधानसभा प्रभारी श्री कैलाश गहलोत, जिला अध्यक्ष श्री लीला राम गरासिया एवं ब्लॉक अध्यक्ष श्री राकेश रेबारी भी मौजूद रहेंगे।

बैठक में सभी इच्छुक प्रत्याशियों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा की जाएगी। उनकी बात और दावेदारी को सुनने के साथ आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा।

नगर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष श्री नारायण सिंह भाटी ने सभी इच्छुक प्रत्याशियों से निर्धारित समय पर होटल रॉयल गार्डन पहुंचकर बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।

कांग्रेस प्रवक्ता नवनीत बंसल ने बताया कि आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस संगठन पूरी तरह सक्रिय है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं और इच्छुक प्रत्याशियों से संवाद कर चुनावी तैयारियों को मजबूत किया जा रहा है। 26 अगस्त की वन-टू-वन बैठक को इसी चुनावी तैयारी के महत्वपूर्ण चरण के रूप में देखा जा रहा है।

Tags: