सवाई माधोपुर में विश्व पर्यटन दिवस और हेरिटेज वॉक का आधिकारिक पोस्टर जारी।

सवाई माधोपुर, 25 सितम्बर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर 27 सितम्बर को सवाई माधोपुर में पर्यटकों के स्वागत के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पर्यटन विभाग इस दिवस को “डिजिटल एजेंडा एण्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टू रिडिजाइन टूरिज्म” थीम पर मनाएगा।

पर्यटक स्वागत केन्द्र के उप निदेशक मधुसूदन सिंह ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस पर 27 सितम्बर को प्रातः 7 बजे रेलवे स्टेशन पर पर्यटकों का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।

इसी दिन प्रातः 8 बजे पर्यटन विभाग एवं इंटेक द्वारा भैरू दरवाजे से हेरीटेज वॉक आयोजित की जाएगी। इसके बाद प्रातः 9 बजे गलता मंदिर पर साफ-सफाई कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रमों की अगली कड़ी में प्रातः 9ः30 बजे विद्यार्थियों के मध्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित होने वाले ये कार्यक्रम पर्यटकों के स्वागत के साथ सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों से जुड़े रहेंगे।

Tags: