गंगापुर सिटी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के सामने खड़े भाजपा कार्यकर्ता।

25 सितंबर 2026, शुक्रवार को भारतीय जन संघ एवं भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा गंगापुर सिटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नसिया कॉलोनी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय बाल उद्यान पहुंचे। यहां उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्तिपट पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लेते हुए एकात्म मानववाद के सिद्धांत एवं सैद्धांतिक राजनीति के स्वभाव को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जमुनालाल वैष्णव, महेंद्र दीक्षित, गोविंद गुप्ता, गोपाल धामनिया, गोपाल दीक्षित, चिरंजी लोधा, सतीश शर्मा दुर्गेश, गोपी चेतन, बदल, विकास सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags: