विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को सवाई माधोपुर कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ा रहा, जहां युवाओं के साथ संवाद के विभिन्न सत्र आयोजित किए गए।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विभागों एवं युवा संगठनों से जुड़े 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने सहभागिता की। राजस्थान युवा बोर्ड के निर्देशानुसार जिलों से युवाओं की ऑनलाइन सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों एवं संगठनों से युवाओं को जोड़ा गया।

सवाई माधोपुर की माय भारत वॉलंटियर सृष्टि शर्मा जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित रहीं और संवाद सत्र में सहभागिता की। कार्यक्रम में चयनित युवाओं के साथ संवाद सत्र आयोजित हुए, जिसमें युवाओं को विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं अनुभव साझा करने का अवसर मिला। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संवाद के दो सत्रों में चयनित युवाओं से संवाद किया गया।

जिला स्तरीय आयोजन में माय भारत के जिला युवा अधिकारी हर्षित खंडेलवाल, एमजीएसएस साहू नगर की प्रधानाचार्य राजेश मंगल, भारत स्काउट एवं गाइड से महेश सेजवाल, हिन्दुस्तान स्काउट से भारत प्रजापत, एनसीसी से मुसाविर अहमद तथा एनएसएस से प्रशांत राव सहित संबंधित विभागों के प्रतिनिधि एवं युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में माय भारत वॉलंटियर्स राजेश गुर्जर, मनोज मनावर, रिंकी संगत एवं योगेश योगी की सहभागिता रही।

उल्लेखनीय है कि विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत युवाओं की सहभागिता एवं संवाद को भी अभियान की गतिविधियों में शामिल किया गया है। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य स्तरीय आयोजन में सहभागिता की, जबकि सवाई माधोपुर की माय भारत वॉलंटियर सृष्टि शर्मा ने जयपुर में चयनित युवाओं के संवाद सत्र में प्रत्यक्ष सहभागिता की।

फोटो कैप्शन:- 25 पीआरओ 1 से 4 युवा संवाद कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चयनित युवाओं से संवाद करते मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा।

Tags: