गंगापुर सिटी के मंदिर में साधु-संतों को भोजन प्रसादी परोसते भारत विकास परिषद के सदस्य।

गंगापुर सिटी। भारत विकास परिषद् शाखा-गंगापुर सिटी की ओर से संस्कृति सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को सीताराम जी मंदिर, पुरानी अनाज मंडी स्थित अन्नक्षेत्र में साधु-संतों को भोजन प्रसादी कराने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत विकास परिषद् प्रांतीय पदाधिकारी प्रमोद बोहरा, अन्नक्षेत्र व्यवस्थापक कालूराम जी गुरूजी, शाखा अध्यक्ष रमेश चंद गुप्ता पट्टीवाले, शाखा समन्वयक शिवनारायण गुप्ता, गतिविधि संयोजक संपर्क अरविंद खंडेलवाल, संस्कृति सप्ताह प्रभारी वासुदेव बंसल, कार्यक्रम संयोजक मदन मोहन आर्य, कैलाश चंद मित्तल, अश्वनी गुलाटी और सदभाव आर्य ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद वंदे मातरम गायन के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई।

इस अवसर पर शाखा की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित प्रांतीय एवं अन्नक्षेत्र के पदाधिकारियों का तिलक एवं दुपट्टा उड़ाकर स्वागत किया गया।

अन्नक्षेत्र में काफी लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे सेवानिवृत अध्यापक कालूराम जी गुरुजी ने भारत विकास परिषद् शाखा-गंगापुर सिटी द्वारा साधु-संतों को भोजन प्रसादी कराने का कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सभी का धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी साधु-संतों को श्रद्धा भाव से भोजन प्रसादी कराई गई। इसके बाद उन्हें दक्षिणा देकर एवं उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया गया। साथ ही पक्षियों के लिए ज्वार और गायों के लिए हरा चारा भी खिलाया गया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। भारत विकास परिषद् शाखा-गंगापुर सिटी के संस्कृति सप्ताह कार्यक्रम के तहत आयोजित इस आयोजन में साधु-संतों को भोजन प्रसादी कराने के साथ पक्षियों और गायों के लिए आहार की व्यवस्था भी की गई।

Tags: