जिला क्रिकेट संघ सवाई माधोपुर के विकेटकीपर बल्लेबाज मो. शोयब ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर राजस्थान अंडर-23 कैंप में जगह बनाई है। विभिन्न क्रिकेट प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उनका चयन हुआ है। उनके इस चयन से जिला क्रिकेट संघ के खिलाड़ियों और पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है।

मो. शोयब ने पिछली विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया। अंडर-23 टी-20 चैलेंजर प्रतियोगिता में उन्होंने 9 रन की नाबाद पारी खेलने के साथ 69 रन की महत्वपूर्ण पारी भी खेली। इसके अलावा विकेटकीपर के रूप में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग में उनके इसी प्रदर्शन के आधार पर राजस्थान अंडर-23 कैंप के लिए उनका चयन किया गया है।

मो. शोयब के राजस्थान अंडर-23 कैंप में चयन पर जिला क्रिकेट संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनी कांत जैन, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज बंसल और शरद माथुर, ज्वॉइन सेकेट्री सूर्य प्रकाश शर्मा और जितेंद्र उपाध्याय ने हर्ष व्यक्त किया।

इसके साथ ही सीनियर खिलाड़ी नरेंद्र गोगा, अभिताभ सिंह राठौर, मो. अनीश, सुरेंद्र चौधरी, रवि गुर्जर, रूपा चाचा, राजेंद्र महावर, केशव पीटीआई, अरुण चौधरी, लोकेश मीना, मलूका जैन, विजय पाठक, सफी पीटीआई, मुजम्मिल पीटीआई और वीरेंद्र गुर्जर सहित अन्य ने भी मो. शोयब के चयन पर खुशी जताई।

मो. शोयब का राजस्थान अंडर-23 कैंप में चयन सवाई माधोपुर के क्रिकेट जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनके लगातार प्रदर्शन और बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग में दिखाई गई क्षमता के आधार पर उन्हें यह अवसर मिला है।

Tags: