सवाई माधोपुर: 'युवा संवाद' में ऑनलाइन जुड़े युवा, सृष्टि शर्मा ने किया प्रतिनिधित्व
विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत जिला कलक्ट्रेट में युवा संवाद आयोजित हुआ, जिसमें 15 से 29 वर्ष के युवाओं ने विचार साझा किए।
सभागार में स्क्रीन पर जारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को ध्यान से देखते युवा और अधिकारी।
विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत शुक्रवार, 25 सितम्बर को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ा रहा। इस दौरान युवाओं के साथ संवाद के विभिन्न सत्र आयोजित किए गए।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विभागों एवं युवा संगठनों से जुड़े 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने सहभागिता की। राजस्थान युवा बोर्ड के निर्देशानुसार जिलों से युवाओं की ऑनलाइन सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों एवं संगठनों से युवाओं को जोड़ा गया।
सवाई माधोपुर की माय भारत वॉलंटियर सृष्टि शर्मा जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित रहीं और संवाद सत्र में सहभागिता की। कार्यक्रम में चयनित युवाओं के साथ संवाद सत्र आयोजित किए गए, जिसमें युवाओं को विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं अनुभव साझा करने का अवसर मिला। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संवाद के दो सत्रों में चयनित युवाओं से संवाद किया गया।
जिला स्तरीय आयोजन में माय भारत के जिला युवा अधिकारी हर्षित खंडेलवाल, एमजीएसएस साहू नगर की प्रधानाचार्य राजेश मंगल, भारत स्काउट एवं गाइड से महेश सेजवाल, हिन्दुस्तान स्काउट से भारत प्रजापत, एनसीसी से मुसाविर अहमद तथा एनएसएस से प्रशांत राव सहित संबंधित विभागों के प्रतिनिधि एवं युवा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में माय भारत वॉलंटियर्स राजेश गुर्जर, मनोज मनावर, रिंकी संगत एवं योगेश योगी की सहभागिता रही। विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत युवाओं की सहभागिता एवं संवाद को भी अभियान की गतिविधियों में शामिल किया गया है। जिला स्तर से युवाओं की ऑनलाइन भागीदारी और राज्य स्तरीय संवाद से जुड़ाव के माध्यम से कार्यक्रम में युवाओं को अपनी बात रखने का अवसर मिला।