सवाई माधोपुर: सुरेंद्र शर्मा ने संभाला महर्षि गौतम सेवा संस्था के अध्यक्ष का पदभार
आचार्य पंडित ताराचंद शास्त्री ने नव नियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई।
सवाई माधोपुर में महर्षि गौतम संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा का अभिनंदन करते आचार्य ताराचंद।
सवाई माधोपुर। श्री महर्षि गौतम पारमार्थिक सेवा संस्था, सवाई माधोपुर के नव नियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा के पदभार संभालने पर सम्मान एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आचार्य पंडित ताराचंद शास्त्री ने उनका सम्मान करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
आचार्य पंडित ताराचंद शास्त्री ने सुरेंद्र शर्मा को अध्यक्ष पद का दायित्व मिलने पर हर्ष एवं प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विश्वास जताया कि सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में संस्था सामाजिक, धार्मिक एवं पारमार्थिक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेगी। साथ ही समाज की एकता, आपसी सहयोग और उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए जाएंगे।
कार्यक्रम में पत्रकार प्रहलाद गौतम, इंजीनियर एवं संस्थान के संरक्षक सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस दौरान सभी उपस्थितजनों ने नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।
इस अवसर पर मुरली गौतम, चेतन शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा और विनोद शर्मा भी मौजूद रहे। नवनियुक्त अध्यक्ष का यह अभिनंदन संस्था की आगामी सामाजिक, धार्मिक एवं परमार्थिक गतिविधियों के लिए नई जिम्मेदारी के प्रति शुभकामनाओं के रूप में आयोजित किया गया।