सवाई माधोपुर में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के नतीजे घोषित, 145 सरपंच बने
जिले की चार पंचायत समितियों की 145 ग्राम पंचायतों में 81.20% मतदान दर्ज हुआ, खिरनी ग्राम पंचायत के मुकेश कुमार सैनी ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
सवाई माधोपुर जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तीसरे चरण में चार पंचायत समितियों की 145 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हो गई। मतदान के बाद सभी 145 सरपंच और 1,379 वार्ड पंच निर्वाचित घोषित किए गए। इस चरण में जिले में कुल 81.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। ग्राम पंचायत खिरनी में मुकेश कुमार सैनी ने 1,622 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर सरपंच पद के चुनाव में सबसे बड़ी जीत हासिल की।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के तहत सवाई माधोपुर जिले की खण्डार, मलारना डूंगर, बौंली और बामनवास पंचायत समितियों की 145 ग्राम पंचायतों में सरपंच के 145 तथा वार्ड पंच के 1,379 पदों के लिए मतदान कराया गया। चारों पंचायत समितियों में कुल 4 लाख 35 हजार 681 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 3 लाख 53 हजार 774 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कुल मतदान प्रतिशत 81.20 रहा।
सरपंच पद के चुनाव में जीत के अंतर के लिहाज से मलारना डूंगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खिरनी के मुकेश कुमार सैनी ने 1,622 मतों से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। बामनवास पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खेड़ली में सरबत ने 1,317 मतों से जीत हासिल की। खण्डार की ग्राम पंचायत फलौदी में मंजू 1,062 मतों से विजयी रहीं, जबकि बौंली पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जस्टाना में मुकेशी मीणा ने 829 मतों से जीत दर्ज की।
चारों पंचायत समितियों में मतदान प्रतिशत की बात करें तो खण्डार में सबसे अधिक 84.04 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 1 लाख 18 हजार 911 मतदाताओं में से 99 हजार 935 ने मतदान किया। बौंली में 99 हजार 572 मतदाताओं में से 80 हजार 647 ने वोट डाले। यहां मतदान प्रतिशत 80.99 रहा। बामनवास में 1 लाख 32 हजार 274 मतदाताओं में से 1 लाख 7 हजार 26 मतदाताओं ने मतदान किया और कुल मतदान प्रतिशत 80.91 दर्ज किया गया। वहीं, मलारना डूंगर में 84 हजार 924 मतदाताओं में से 66 हजार 166 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां 77.91 प्रतिशत मतदान हुआ।
पंचायत समिति बौंली की ग्राम पंचायतों में बड़ागांव सरवर से पवन कुमार मंगल 253 मतों से, बांस टोरड़ा से प्यार बाई गुर्जर 170 मतों से, बपूई से सुन्नदनी हाड़ा 2 मतों से, बागडोली से गुड्डी 495 मतों से, बोरदा से सीता देवी 206 मतों से, धोराला से मनभर 126 मतों से, डिडवाड़ी से सुरजन 103 मतों से, दतूली से लाली देवी 29 मतों से, गालदकलां से केदार प्रसाद 143 मतों से, गूगडोद से इन्द्रा 361 मतों से, गोठड़ा से सांवलराम 145 मतों से, गोतोड़ से फोरन्ती 638 मतों से, गुडला चंदन से लड्डूलाल मीणा 699 मतों से, हथडोली से मानसिंह गुर्जर 170 मतों से, हिन्दूपुरा से कुंजीलाल मीणा 553 मतों से, झनून से लक्ष्मीवर्मा 29 मतों से, जस्टाना से मुकेशी मीना 829 मतों से, जटावती से केली देवी 193 मतों से, जयलालपुरा से सुनीता 88 मतों से, कोड्याई से काडूराम 321 मतों से, कोलाड़ा से दयाराम वर्मा 37 मतों से, कुशलपुरा से आशा देवी 113 मतों से, लाखनपुर से अनिता 26 मतों से, मामडोली से बाबूलाल नायक 143 मतों से, मित्रपुरा से गुड्डी 366 मतों से, मोरण से राजन्ती देवी 264 मतों से, नानतोड़़ी से उर्मिला देवी 22 मतों से, नीमोड़ राठौद से श्योजीराम गुर्जर 415 मतों से, पीपलवाड़ा से रामनिवास गुर्जर 614 मतों से, पीपलदा से मुकेश 183 मतों से, थड़ोली से रामधन 202 मतों से तथा उदगांव से रामपति देवी 444 मतों से विजयी हुईं।
पंचायत समिति खण्डार की ग्राम पंचायत आवण्ड-सवाईगंज से देवीशंकर बैरवा 181 मतों से, अक्षयगढ़ से महावीर बैरवा 57 मतों से, अल्लापुर से सीमा देवी 133 मतों से, अनियाला से विजेन्द्र 173 मतों से, बहरावण्डाकलां से राजन्ती 39 मतों से, बहरावण्डा खुर्द से अमन चौधरी 17 मतों से, बाजोली से सीता देवी 63 मतों से, बालेर से अनुराधा शर्मा 496 मतों से, बलवन खुर्द से केली देवी 34 मतों से, बरनावदा से रामसिंह 86 मतों से, बिचपुरी गुजरान से ममता शर्मा 343 मतों से, छाण से पूजा 757 मतों से, चितारा से तुलसा देवी 93 मतों से, दौलतपुरा से हेमलता देवी 14 मतों से, दूमोदा से सुरेश गुर्जर 317 मतों से, गण्डावर से रामबलवान 548 मतों से, गोठबिहारी से रामावतार बैरवा 671 मतों से, गोठड़ा से काशीराम जाट 58 मतों से, हलौन्दा से गीता गुर्जर 4 मतों से, खण्डेवला से तुलसा देवी 254 मतों से, खिदरपुर जादौन से बŸाीलाल गुर्जर 555 मतों से, कोसरा छारेडा टोंड से लक्ष्मीचंद 129 मतों से, कुरेड़ी से राजेन्द्र प्रसाद 422 मतों से, लहसोड़ा से प्रमोद मीना 419 मतों से, मेईकलां से गुलाब देवी 115 मतों से, नायपुर से कौशल्या 115 मतों से, पाली से दीपक कुमार बैरवा 130 मतों से, फलौदी से मंजू 1,062 मतों से, फरिया से भवानी शंकर बैरवा 252 मतों से, क्यारदा कलां से पूजा गौड़ 104 मतों से, रामपुरा से समुद्रा देवी 113 मतों से, रोडावद से सन्तोष 533 मतों से, सिंगोर कलां से सुविता जाट 12 मतों से, तलावड़ा से केड़ा 223 मतों से तथा टोडरा से उषा 104 मतों से विजयी हुईं।
पंचायत समिति मलारना डूंगर की ग्राम पंचायत अनियाला से फोंटू मीना 239 मतों से, भारजा नदी से धनवंती 327 मतों से, बहतेड़ से मोहम्मद साहिल बेग 282 मतों से, भाड़ौती से दीनदयाल मीना 117 मतों से, भूखा से कृष्णावतार जांगिड़ 365 मतों से, बिच्छीदौना से राजेश 118 मतों से, चकबिलोली से अमलेखा 503 मतों से, चांदनहोली से सावित्री 37 मतों से, दोनायचा से मनोज कुमार बैरवा 428 मतों से, दिवाड़ा से भरतलाल 301 मतों से, ऐबरा से हंसो 138 मतों से, गम्भीरा से निशा मीना 143 मतों से, जोलन्दा से सुशीला 249 मतों से, कहार उर्फ बड़ागांव से द्रोपती मीना 580 मतों से, करेल से पिंकी देवी 117 मतों से, खिरनी से मुकेश कुमार सोनी 1,622 मतों से, कुण्डली नदी से पप्पूलाल योगी 126 मतों से, मकसूदनपुरा से पवन गुर्जर 584 मतों से, मलारना चौड़ से रामावतार 24 मतों से, मलारना डूंगर से रामराज 426 मतों से, माणोली से सुनीता मीणा 188 मतों से, नीमोड़ से जतनम बावरिया 324 मतों से, पीलवा नदी से सानिया बानो 386 मतों से, सांकड़ा से उर्मिला 69 मतों से, शेषा से मकसूद खान 60 मतों से, श्रीपुरा से गुड्डी देवी 30 मतों से, श्यामोली से सुरजा देवी 38 मतों से, तारनपुर से प्रियंका मीना 28 मतों से तथा डिडवाड़ा से जरीफन बानो 542 मतों से विजयी हुईं।
पंचायत समिति बामनवास की ग्राम पंचायत अमावरा से कांजी राम 213 मतों से, बैरखण्डी से ममता देवी 8 मतों से, बरनाला से कुंजीलाल 217 मतों से, बाटोदा से रामकेश माली 481 मतों से, बैराड़ा से सुनीता 424 मतों से, भांवरा से सिया 216 मतों से, भावड़ से अनिता मीना 113 मतों से, भिनोरा से तेजराम मीना 99 मतों से, भीटोली से मोनिका 183 मतों से, बिछोछ से रामखिलाड़ी 382 मतों से, बिचपुरी से हरकेश 86 मतों से, बिन्जारी से गुड्डी देवी 525 मतों से, चांदनहोली से राजन्ती देवी 129 मतों से, डाबर से रेखा मीना 171 मतों से, बाढ़ मोहनपुरा से नाथूलाल माली 206 मतों से, डूंगरवाड़ा से बाबूड़ी 70 मतों से, डूंगरपट्टी से हरिकेश 65 मतों से, गढ़ी गोपालपुरा से हरकेश 29 मतों से, गण्डाल से वीना 214 मतों से, गोठ से विजयराम योगी 219 मतों से, घुड़ला से कविता देवी गुर्जर 23 मतों से, गुर्जर बड़ौदा से निरमा 352 मतों से, टोड़ा से मग्नो देवी 428 मतों से, जाहिरा से तारा देवी 71 मतों से, जीवद से कमला 149 मतों से, ककराला से दरबो देवी 315 मतों से, खेड़ली से सरबत 1,317 मतों से, कोहली प्रेमपुरा से कोमल जोशी 100 मतों से, कोयला से राजाराम 46 मतों से, लाडपुरा से ममता देवी बैरवा 382 मतों से, लिवाली से दयाराम 498 मतों से, महरावण्ड से जितेन्द्र 704 मतों से, मीना कोलेता से काडूराम 538 मतों से, मोरपा से शंकर सिंह नरूका 96 मतों से, नागतलाई से सुनीता देवी बैरवा 264 मतों से, नारौली चौड़ से चावली देवी 11 मतों से, फुलवाड़ा से राधेश्याम 44 मतों से, पिपलाई से हरिप्रसाद 87 मतों से, रानीला से इन्द्रराज, रिवाली से छोटी 82 मतों से, सांचोली से रोबिन सिंह 48 मतों से, सराय से कमला 51 मतों से, शफीपुरा से रामकेश मीना 32 मतों से, सिरसाली से गिलोरी 34 मतों से, सीतौड़ से धप्पो 284 मतों से, सुकार से तेजराम मीना 29 मतों से, सुमेल से नन्दू 535 मतों से, सुन्दरी से पपीता बैरवा 596 मतों से तथा टुण्डिला से सतीश 504 मतों से जीतकर सरपंच निर्वाचित हुए।
जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने दीपोत्सव के अवसर पर सभी नवनिर्वाचित सरपंचों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरपंच ग्राम पंचायतों के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण और आमजन की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता, निष्ठा और सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। साथ ही कहा कि वे बिना किसी भेदभाव के सभी ग्रामवासियों को साथ लेकर विकास कार्यों को गति प्रदान करें। तीसरे चरण के चुनाव परिणामों के साथ जिले की चारों पंचायत समितियों की 145 ग्राम पंचायतों में नए सरपंचों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो गई है।