सवाई माधोपुर: चुनाव रंजिश में पथराव, बहरावण्डा कलां पुलिस ने 40 गिरफ्तार किए
पंचायत चुनाव में हार-जीत को लेकर बाजौली गांव में दो गुटों के बीच चले पत्थर, BNSS की धारा 126/170 के तहत की गई कार्रवाई।
सवाई माधोपुर के बाजौली गांव में चुनावी हिंसा के बाद बहरावण्डा कलां पुलिस की कस्टडी में आरोपी।
सवाई माधोपुर जिले के बहरावण्डा कलां थाना क्षेत्र के ग्राम बाजौली में पंचायतराज चुनाव में हार-जीत की बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। गांव में अशांति और संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई की है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर श्रीमती नेहा अग्रवाल तथा पुलिस उप अधीक्षक वृत्त ग्रामीण जिला सवाई माधोपुर श्री रामधन के सुपरविजन में बहरावण्डा कलां थानाधिकारी बनी सिंह पुलिस निरीक्षक ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस के अनुसार ग्राम बाजौली में पंचायतराज चुनाव में हार-जीत को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद पत्थरबाजी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इससे गांव में अशांति फैलने की आशंका थी। मौके पर संज्ञेय अपराध की रोकथाम और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए गिरफ्तारी के अलावा कोई विकल्प नहीं होने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 40 गैरसायलान को हिरासत में लिया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए प्रथम पक्ष के लोगों में प्रेमसिंह उर्फ गुड्डू पुत्र नागाराम (22), देवनारायण पुत्र मुकेश (20), मुकेश पुत्र नागाराम (45), पवन पुत्र राधेश्याम (18), दिलखुश पुत्र राधेश्याम (20), विजयसिंह पुत्र नागराम (32), मेवाराम पुत्र रामस्वरूप (56), लक्ष्मण पुत्र धनजी (21), विजयसिंह पुत्र प्रभूलाल (30), रामसिंह पुत्र बदीलाल (32), रामकेश पुत्र रामनाथ (18), मीठालाल पुत्र अमरसिंह (45), गोरधन पुत्र प्रहलाद (25), नैनजी पुत्र देवीलाल (60), रामचन्द पुत्र धनजी (26), राधेश्याम पुत्र देवीलाल (55), रामअवतार पुत्र प्रहलाद (22), प्रेमसिंह पुत्र मुरारीलाल (24) और शेरसिंह पुत्र कृष्ण गोपाल (29), सभी जाति गुर्जर निवासी बाजौली शामिल हैं। इनके अलावा भगवान पुत्र सियाराम (18), जाति गुर्जर निवासी बिचपुरी गुजरान थाना बहरावण्डा कलां को भी गिरफ्तार किया गया है।
वहीं, दूसरे पक्ष से हरिभजन पुत्र देवीलाल (36), कमल पुत्र गोरधन (45), कैलाश पुत्र चिरंजी (60), शिवचरण पुत्र कन्हैया (40), जगदीश पुत्र रामेत (58), देवीलाल पुत्र श्रीकिशन (65), केदार पुत्र छीतर (60), शिवजी पुत्र गोकुल (64), रूपसिंह पुत्र देवीलाल (55), रामजीलाल पुत्र रामस्वरूप (58), बृजमोहन पुत्र मांगीलाल (65), चतरू पुत्र बदी (50), लक्ष्मण पुत्र शिवशंकर (27), श्यामलाल पुत्र फूलजी (35), जगदीश पुत्र देवीलाल (60), बबलू पुत्र छोट्या (40), लोकेश पुत्र गोटू (26), भवानी पुत्र रूपसिंह (21), राजेश पुत्र देवीलाल (38) और भैरूलाल पुत्र देवीलाल (40), सभी जाति गुर्जर निवासी बाजौली थाना बहरावण्डा कलां को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने सभी 40 गैरसायलान को ग्राम बाजौली से BNSS की धारा 126/170 के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मौके पर अब शांति व्यवस्था कायम है। गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में बहरावण्डा कलां थानाधिकारी श्री बनी सिंह पुलिस निरीक्षक, श्री महेश्वरलाल एएसआई थाना बहरावण्डा कलां, श्री मीठालाल एएसआई थाना बहरावण्डा कलां, श्री सुमित कुमार एएसआई थाना बहरावण्डा कलां, श्री किशनलाल हेड कांस्टेबल नंबर 05 थाना बहरावण्डा कलां, श्री रोहताश कांस्टेबल नंबर 1043 थाना बहरावण्डा कलां, श्री बुद्धिप्रकाश कांस्टेबल नंबर 1559 थाना बहरावण्डा कलां, श्री मुकेश कांस्टेबल नंबर 1501 थाना बहरावण्डा कलां, श्री माणकचन्द कांस्टेबल नंबर 1550 थाना बहरावण्डा कलां और श्री जगदीश कांस्टेबल नंबर 222 थाना बहरावण्डा कलां शामिल रहे।