गंगापुर सिटी में कान्हा गौशाला के पदाधिकारियों ने एडीएम विनोद विश्नोई को माला पहनाकर सम्मानित किया।

दीपावली के शुभ अवसर पर कान्हा गौशाला के पदाधिकारियों ने एडीएम विनोद जी बिश्नोई से मुलाकात कर उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया और मदन मोहन बंसी वाले का प्रसाद भेंट किया। इस दौरान गंगापुर सिटी में बढ़ती आवारा गोवंशों की समस्या का मुद्दा उठाते हुए उनके उचित प्रबंधन और गौ माता की सुरक्षा के लिए उन्हें कान्हा गौशाला भेजने का आग्रह किया गया।

इस अवसर पर कान्हा गौशाला के कोषाध्यक्ष श्री श्री 108 श्री राजेश दास जी महाराज बड़ी मऊ सैनी एवं सचिव नरेश सिंह मीणा ने एडीएम विनोद जी बिश्नोई को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए माला पहनाकर उनका सम्मान किया तथा मदन मोहन बंसी वाले का प्रसाद भेंट किया।

मुलाकात के दौरान सचिव नरेश सिंह मीणा ने गंगापुर सिटी में सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंशों की समस्या से एडीएम को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सड़कों पर आवारा गोवंशों की मौजूदगी से आए दिन दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। इससे आमजन के लिए भी खतरा पैदा हो सकता है।

सचिव नरेश सिंह मीणा ने एडीएम विनोद जी बिश्नोई से निवेदन किया कि गंगापुर सिटी में घूम रहे आवारा गोवंशों को नियमित रूप से कान्हा गौशाला भेजने की व्यवस्था की जाए, ताकि सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका को रोका जा सके और गौ माता की रक्षा सुनिश्चित हो सके। इस मुलाकात में दीपावली की शुभकामनाओं के साथ शहर में आवारा गोवंशों के प्रबंधन और उनकी सुरक्षा का महत्वपूर्ण विषय प्रशासन के समक्ष रखा गया।

Tags: