तस्वीर में केसरिया साफा और नेहरू जैकेट पहने प्रो. डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी दिख रहे हैं।

शिक्षा के उत्थान हेतु किये गये कार्यों एवं सेवाओं के लिए प्रोफेसर(डॉ.) मधुमुकुल चतुर्वेदी को राष्ट्रीय शिक्षक शिरोमणि सम्मान-2026 से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। शिक्षक दिवस के अवसर पर बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी, आगरा, उत्तर प्रदेश की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ऋषि, सचिव तिरवर नाथ, कोषाध्यक्ष श्रीमती रीना देवी तथा विधिक सलाहकार डॉ. नरेश सिहाग एडवोकेट द्वारा प्रो. चतुर्वेदी को राष्ट्रीय शिक्षक शिरोमणि सम्मान-2026 प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रो. डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी की अब तक 15 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। वे अनेक शोधार्थियों के शोध निदेशक रहे हैं तथा लगभग 150 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में प्रतिभागिता एवं पत्र वाचन कर चुके हैं। साहित्य जगत में उनका योगदान बहुआयामी है।


उन्होंने कई प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिकाओं का संपादन भी किया है। उनकी 150 से अधिक कहानियां एवं आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर पर उनकी सेवाओं को देखते हुए भारत के विभिन्न प्रांतों द्वारा उन्हें 128 बार सम्मानित किया जा चुका है।

वर्तमान में भी प्रो. डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी अनेक सामाजिक क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय हैं। शिक्षा, शोध, साहित्य और सामाजिक क्षेत्रों में उनके कार्यों एवं सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मिला राष्ट्रीय शिक्षक शिरोमणि सम्मान-2026 उनके अब तक के योगदान को रेखांकित करता है।

Tags: