गंगापुर सिटी: नगर पालिका चुनाव के कारण रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट स्थगित
राजकीय पीजी कॉलेज कैंपस के अधिग्रहण के चलते 5 सितंबर से होने वाली प्रतियोगिता टली, चुनाव बाद घोषित होगी नई तिथि।
गंगापुर सिटी में खुले मैदान में जमीन पर बैठकर मीटिंग करते क्रिकेट प्रतियोगिता के सदस्य।
गंगापुर सिटी में प्रस्तावित रात्रिकालीन टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 को नगर पालिका चुनाव के चलते स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। प्रतियोगिता को लेकर गंगापुर सिटी रात्रिकालीन टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता के सदस्यों की मीटिंग बड़ी उदेई में आयोजित हुई, जिसमें चुनाव के कारण राजकीय पीजी कॉलेज गंगापुर सिटी का अधिग्रहण किए जाने की स्थिति पर चर्चा की गई।
मीटिंग में बताया गया कि गंगापुर सिटी में रात्रिकालीन टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय पीजी कॉलेज गंगापुर सिटी में किया जाना था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिता 5 सितंबर 2026 को सायं 7:00 बजे से राजकीय पीजी कॉलेज गंगापुर सिटी में आयोजित की जानी थी, लेकिन नगर पालिका चुनाव गंगापुर सिटी के कारण कॉलेज कैंपस का अधिकरण किया हुआ है। ऐसे में प्रतियोगिता की नई तिथि चुनाव के बाद घोषित की जाएगी।
फिरोज खान ने बताया कि प्रतियोगिता के नियम पूर्व के अनुसार ही रहेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 4 लाख रुपए, द्वितीय विजेता को 2 लाख रुपए और मेन ऑफ द सीरीज को स्प्लेंडर मोटरसाइकिल दी जाएगी।
प्रतियोगिता को लेकर आयोजित मीटिंग में फ़ैज़ अहमद, फाइक अहमद, सचिन, गुफरान, जीशान, शादाब अहमद और सैफुल मौजूद रहे। क्रिकेट प्रतियोगिता के संयोजक सादिक गुरुजी तथा तसकील अहमद, मोहसिन खान, तारिक, जीशान, फैजान, नोशाद, उवेद, अबूजर, इफ़्तिख़ार, मशरूफ और अन्य सदस्य भी उपस्थित हुए।
नगर पालिका चुनाव के कारण कॉलेज कैंपस के अधिग्रहण से प्रतियोगिता का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम प्रभावित हुआ है। अब रात्रिकालीन टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के आयोजन की नई तिथि चुनाव के बाद घोषित की जाएगी।