सवाई माधोपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलोपा में माय भारत युवा मंडल विकास अभियान के तहत युवाओं को जागरूकता कार्यक्रम में शामिल किया गया।

सवाई माधोपुर जिले में ग्रामीण युवाओं को सामाजिक गतिविधियों और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए माय भारत युवा मंडलों के गठन और उनकी गतिविधियों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत केंद्र सवाई माधोपुर की ओर से जिला कलक्टर काना राम के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के दौरान विभिन्न गांवों में गठित युवा मंडलों का दौरा कर युवाओं को माय भारत की गतिविधियों, पोर्टल पर पंजीकरण और विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग के बारे में जानकारी दी गई।

जिला प्रशासन के सहयोग से गठित माय भारत युवा मंडलों तक पहुंचने के लिए माय भारत के स्वयंसेवकों ने जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए। इस अभियान में माय भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राजेश गुर्जर, नरेंद्र सिंह गुर्जर, अनुभव सैन, मनोज महावर, आयुषी गर्ग, नैना जैन, कविता कसोटिया, विजेन्द्र कुमार मीना, सूबेदार एवं हरमीत, राजेन्द्र मीना, रवी सिंह गुर्जर और दिलखुश बैरवा ने भाग लिया।

स्वयंसेवकों ने रईथा खुर्द, बाडोलास, पढ़ाना, कुंडेरा, सुरवाल, बिनजारी, बहरावण्डा खुर्द, शेरपुर, खिलचीपुर, डेकवा मलारना स्टेशन, खेडली, ओलवाडा, भूखा, फलोदी, कुश्तला, बौली, दौलतपुरा, गंगापुर, खण्डार, मलारना डूंगर, नयागांव, चौथ का बरवाड़ा, कुतलपुरा जाटान, बिलोपा, पीपलदा, बामनवास, सुमेल, पिपलाई, सीतोड, धोराला, हनुत्या, उमरी एवं लोरवाड़ा सहित विभिन्न गांवों में पहुंचकर युवा मंडलों का विजिट किया। इस दौरान युवाओं से सीधे संवाद कर उन्हें माय भारत मंच से जुड़ने, पोर्टल पर पंजीकरण कराने और केंद्र सरकार की युवा-केंद्रित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के दौरान विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग के उद्देश्य और महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। स्वयंसेवकों ने युवाओं को बताया कि उनकी सक्रिय भागीदारी विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। युवा मंडलों के माध्यम से गांवों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, खेलकूद, सामाजिक जागरूकता और अन्य जनहितकारी गतिविधियों को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर भी जोर दिया गया।

माय भारत केंद्र सवाई माधोपुर की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को माय भारत मंच से जोड़ना, युवा मंडलों को सक्रिय बनाना और उन्हें सामाजिक कार्यों के साथ राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही सरकारी युवा कार्यक्रमों की जानकारी देकर युवाओं में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया गया।

इस जागरूकता अभियान के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रमों और उपलब्ध अवसरों से परिचित कराने के साथ गांवों में युवा मंडलों की सक्रियता बढ़ाने का प्रयास किया गया। माय भारत केंद्र सवाई माधोपुर की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं की भागीदारी और सामाजिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Tags: