सवाई माधोपुर में लंबे समय से फरार साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल फोन जब्त
सवाई माधोपुर जिले की सूरवाल थाना पुलिस ने साइबर ठगी मामले में लंबे समय से फरार आरोपी भूपेश मीणा को गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त किया।
सवाई माधोपुर के सूरवाल थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के मामले में वांछित आरोपी भूपेश मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से एक मोबाइल जब्त किया गया है।
सवाई माधोपुर जिले के सूरवाल थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी भूपेश उर्फ बोलताराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अनुसंधान के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। मामले में पुलिस का अनुसंधान जारी है।
पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर नेहा अग्रवाल आरपीएस और सीओ शहर सवाई माधोपुर राजेंद्र कुमार मीना आरपीएस के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। सूरवाल थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 16 दिसंबर 2025 को इंद्रजीत एएसआई मय जाप्ता ने विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध कर साइबर ठगी से संबंधित मामला दर्ज कराया था। इस संबंध में सूरवाल थाने में मुकदमा संख्या 240/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 319(2), 316(2), 338, 336(3), 340(2), 112(2), 61(2)(ए) और आईटी एक्ट की धारा 66डी में प्रकरण दर्ज किया गया था।
मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक के सहयोगी तथा साइबर ठगी के माध्यम से राशि ठगने और प्राप्त करने वाले आरोपी भूपेश उर्फ बोलताराम पुत्र मुरारीलाल, जाति मीणा, उम्र 30 वर्ष, निवासी लोरवाड़ा, पुलिस थाना सूरवाल, जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार, प्रकरण में आगे का अनुसंधान जारी है।
इस कार्रवाई में सूरवाल थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल भवानी 132, कांस्टेबल महेंद्र 977 और कांस्टेबल हेमराज 1649 शामिल रहे।