रेसला का दो दिवसीय जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन सुंदरचा में, लंबित मांगों पर होगा मंथन
राजसमंद के सुंदरचा में रेसला का दो दिवसीय शिक्षक सम्मेलन होगा। प्राध्यापक संवर्ग की लंबित मांगों और वाइस प्रिंसिपल पद पर चर्चा होगी।
राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) का दो दिवसीय जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुंदरचा, राजसमंद में आयोजित होगा। सम्मेलन को लेकर आमेट तहसील क्षेत्र में भी तैयारियां की जा रही हैं।
आमेट तहसील अध्यक्ष प्राध्यापक पारस मल जाट ने बताया कि सम्मेलन बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि राकेश कुमार मेनारिया होंगे।
सम्मेलन में प्राध्यापक संवर्ग की विभिन्न लंबित मांगों पर चर्चा की जाएगी। इनमें वाइस प्रिंसिपल पद के पदस्थापन हेतु न्यायालय के निर्णय को लागू करवाने जैसी अनेक मांगें शामिल हैं।
रेसला संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. आशुतोष गुर्जर, जिला मंत्री चंद्रशेखर पालीवाल, जिला संरक्षक प्रेम सिंह राठौड़ एवं ब्लॉक संयोजक मनोहर सिंह बल्ला ने शैक्षिक सम्मेलन में जिले के सभी व्याख्याता साथियों से सक्रिय भागीदारी लेने का आह्वान किया है। पदाधिकारियों के अनुसार, सम्मेलन में सक्रिय सहभागिता से संगठन की एकता और प्राध्यापक संघ के प्रति सामूहिक संकल्प का पक्ष मजबूत होगा।