आमेट में 44 श्रेणी बड़ी पोल पालीवाल समाज का अखंड राम धुन महोत्सव शुरू
भाद्रपद शुक्ल सप्तमी से शुरू हो रहे चार दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन पूर्णाहुति, हवन और भगवान चारभुजा नाथ की भव्य शोभायात्रा के साथ होगा।
आमेट नगर में पालीवाल समाज 44 श्रेणी बड़ी पोल के तत्वावधान में चार दिवसीय अखंड राम धुन महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 से होगा। महोत्सव 21 सितंबर 2026 तक चलेगा।
पालीवाल समाज 44 श्रेणी बड़ी पोल आमेट की ओर से आयोजित महोत्सव का शुभारंभ 18 सितंबर 2026, भाद्रपद शुक्ल पक्ष सप्तमी, शुक्रवार को प्रातः 9:15 बजे अखंड राम धुन के साथ होगा। चार दिवसीय आयोजन के दौरान अखंड राम धुन चलेगी।
महोत्सव का समापन 21 सितंबर 2026, भाद्रपद शुक्ल पक्ष दशमी, सोमवार को होगा। इस दिन प्रातः 9:15 बजे पूर्णाहुति और यज्ञ-हवन के बाद दोपहर 2:00 बजे भगवान श्री चारभुजा नाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः बड़ी पोल मंदिर पहुंचेगी।
बड़ी पोल मंदिर पहुंचने के बाद भगवान श्री चारभुजा नाथ की महा आरती के साथ महोत्सव का समापन होगा। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा।