तस्वीर में बाएं से मौजूद लोग शिक्षा अधिकारी का स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि आमेट के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बीच में एक व्यक्ति को केसरिया अंगवस्त्र पहनाया जा रहा है।

आमेट में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गिरिजा शंकर मिश्रा का निजी विद्यालय संघ की ओर से अभिनंदन किया गया। निजी विद्यालय संघ के अध्यक्ष एवं आंचलिक उच्च प्राथमिक विद्यालय के संचालक मुबारिक अजनबी ने तिलक, ईकलाई और पगड़ी पहनाकर सीबीईओ गिरिजा शंकर मिश्रा का स्वागत किया।

इस अवसर पर निजी विद्यालय संघ के अध्यक्ष मुबारिक अजनबी ने सीबीईओ गिरिजा शंकर मिश्रा को निजी विद्यालयों से जुड़ी विभिन्न तकनीकी समस्याओं से अवगत कराया। सीबीईओ ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में एसीबीईओ नारायण सिंह राव, पीएम श्री राउमावि आमेट के प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत, उप प्राचार्य बाबुलाल सालवी, आरपी भगवती लाल धाभई, दैनिक भास्कर संवाददाता प्यारे लाल प्रजापत, प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा, मुकेश वैष्णव आदि उपस्थित थे।

Tags: