छोटी सादड़ी में कांग्रेसजनों ने मनाई नेहरू जयंती, बाल दिवस पर बच्चों के भविष्य का लिया संकल्प
छोटी सादड़ी के कांग्रेस कार्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती और बाल दिवस मनाया गया। कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर बच्चों की शिक्षा, समान अवसर और उज्ज्वल भविष्य को लेकर विचार रखे।
छोटी सादड़ी स्थित कांग्रेस कार्यालय में बाल दिवस और पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजन।
छोटी सादड़ी स्थित कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को आधुनिक भारत के निर्माण का प्रमुख शिल्पकार बताते हुए कहा कि बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। वक्ताओं ने कहा कि बाल दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि बच्चों को बेहतर शिक्षा, समान अवसर और उज्ज्वल भविष्य उपलब्ध कराने के संकल्प को दोहराने का दिन भी है। बच्चों के सर्वांगीण विकास से ही देश का भविष्य मजबूत होगा।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश जाट, अमृतलाल बन्डी नगर अध्यक्ष, जगन्नाथ सोलंकी, हरीश सोनी, मुस्तफा बोहरा, जमनालाल शर्मा, रणजीत मीणा, गोपाल शर्मा, सुमित चपलोत, चट्टान सिंह, संतोष उपाध्याय, हरीश टेलर, हेमंत डूंगरवाल, ओमप्रकाश ओदीच्च, अजय यादव, दीपक व्यास, अभिषेक नागोरी (बबलू), राजेंद्र यादव, यशवंत गुजराती, राधेश्याम चण्डालिया, राजमल तेली, आशीष शर्मा (एडवोकेट), सुमित शर्मा, मनीष सुथार, सरपंच मोहन मीणा, सुरेश जटीया, चादमल शर्मा, सुभाष, अंकित शर्मा, राजेश मंगरोरा (एडवोकेट), आशुतोष व्यास, शाकीर मसूरी, शांतिलाल पेन्टर एवं भरत खटिक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने तथा देश एवं समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।