ब्यावर: पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन पूरा, 323 उम्मीदवारों ने भरे परचे
अंतिम दिन बदनौर, रायपुर और मसूदा पंचायत समितियों में उम्मीदवारों ने कुल 350 नामांकन पत्र दाखिल किए।
ब्यावर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार, 04 नवम्बर को संपन्न हो गई। नामांकन के अंतिम दिन तक तीन पंचायत समितियों में 323 उम्मीदवारों ने कुल 350 नामांकन पत्र दाखिल किए।
जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के चौथे और अंतिम दिन बदनौर पंचायत समिति में 17 उम्मीदवारों ने 23 नामांकन पत्र जमा करवाए। वहीं, रायपुर पंचायत समिति में 34 उम्मीदवारों ने 40 तथा मसूदा पंचायत समिति में 82 उम्मीदवारों ने 88 नामांकन पत्र दाखिल किए।
उन्होंने बताया कि चतुर्थ चरण के तहत नामांकन प्रक्रिया के तीनों दिनों में अब तक कुल 323 उम्मीदवारों की ओर से 350 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। अंतिम दिन तक सामने आए इन आंकड़ों के साथ बदनौर, रायपुर और मसूदा पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई।