इशिका जैन ने शक्ति स्थल पर इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि, दिल्ली में दिग्गज नेताओं से की मुलाकात
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष इशिका जैन ने शक्ति स्थल पर श्रद्धांजलि दी और दिल्ली प्रवास के दौरान सचिन पायलट समेत कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर संगठन पर चर्चा की।
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष इशिका जैन ने शक्ति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की।
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष इशिका जैन ने नई दिल्ली स्थित शक्ति स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके दिल्ली दौरे में कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात भी प्रमुख रही। उन्होंने सचिन पायलट सहित विभिन्न नेताओं से आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकातों के दौरान महिला सशक्तिकरण, राजनीतिक भागीदारी और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
शक्ति स्थल पर इशिका जैन ने इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम से मुलाकात की। वहीं, पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।
इशिका जैन ने पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रगट सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से भी मुलाकात की। इसके अलावा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग से भी भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
युवा संगठन की गतिविधियों और युवाओं की राजनीतिक भूमिका को लेकर उन्होंने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु तथा एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ से चर्चा की। इसी क्रम में श्रीगंगानगर सांसद कुलदीप इंदौरा के साथ संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।
महिला सशक्तिकरण और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को लेकर इशिका जैन ने सोशल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत तथा अपनी प्रेरणास्रोत अलका लांबा से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह के साथ हुई मुलाकात में महिला कांग्रेस को मजबूत बनाने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
इन मुलाकातों के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इशिका जैन को शुभकामनाएं दीं और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी जारी रखने का मार्गदर्शन किया। इशिका जैन ने अपने दिल्ली दौरे को कांग्रेस संगठन की मजबूती, महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक अनुभव प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।