राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोगर के विद्यार्थियों को बदनोर में व्यावसायिक शिक्षा के तहत औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण कराया गया।   

ब्यावर, 07 अक्टूबर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोगर, ब्लॉक बदनोर, जिला ब्यावर के कक्षा 9 व 10 में अध्ययनरत प्लम्बर एवं ऑटोमोबाइल व्यावसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण के दौरान व्यावसायिक प्रशिक्षण की बारीकियां समझीं। विद्यार्थियों ने व्यावसायिक शिक्षक रवि कुमार, विष्णु कुमार, निवेदिता सक्सेना एवं सुमन चौधरी के नेतृत्व में चारभुजा सेनेट्री एंड इलेक्ट्रिकल्स, बदनोर एवं श्री बालाजी आईटीआई कॉलेज का भ्रमण किया और व्यावसायिक शिक्षा का व्यावहारिक शिक्षण प्राप्त किया।

संस्था प्रधान ओमप्रकाश चंदेल ने बताया कि श्री बालाजी आईटीआई कॉलेज के निदेशक श्री श्याम सुंदर शर्मा ने विद्यार्थियों को आईटीआई में संचालित ट्रेड के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने संबंधित ट्रेड और उनके व्यावहारिक पक्ष को समझा।

वहीं, चारभुजा सेनेटरी एण्ड इलेक्ट्रीकल्स, बदनोर के ऑपरेटर श्री विनोद साहू ने टाइल, पाइप, सेनेटरी और कलर की मैन्युफैक्चरिंग से संबंधित जानकारी प्रदान की। उन्होंने भ्रमण में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को भविष्य में मैन्युफैक्चरिंग के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की नौकरियों एवं उद्योग क्षेत्रों के बारे में भी जानकारी दी।

दोनों ट्रेड में 130 से ज्यादा छात्र एवं छात्राओं ने औद्योगिक सत्र के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आज के औद्योगिक भ्रमण में भाग लिया। इस भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा से जुड़े ट्रेड और उनके औद्योगिक एवं रोजगार संबंधी पहलुओं की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई।

Tags: