ब्यावर: दुर्घटनाग्रस्त स्विफ्ट कार से 46 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त
जैतारण थाना पुलिस ने बर-जोधपुर हाईवे पर लावारिस मिली कार से मादक पदार्थ बरामद कर अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
तस्वीर में जब्त किए गए अवैध डोडा पोस्त से भरे तीन कट्टे रखे दिखाई दे रहे हैं।
ब्यावर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जैतारण थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त हालत में लावारिस पड़ी एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार से 46.180 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। press note ndps act
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज अजमेर डॉ. रवि सभरवाल, जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतनसिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्यावर डॉ. अनुकृति उज्जैनिया और वृत्ताधिकारी जैतारण श्री रमेश सिंह हाड़ा के निकटतम सुपरविजन में की गई। पुलिस थाना जैतारण के थानाधिकारी निरीक्षक नरेश कुमार मय टीम ने प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। press note ndps act
पुलिस के अनुसार 3 अक्टूबर 2026 को थानाधिकारी नरेश कुमार को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार रजिस्ट्रेशन नंबर आरजे 39 टीए 0394 दुर्घटनाग्रस्त हालत में बर-जोधपुर हाईवे पर स्थित शिव शंकर होटल के पास लावारिस हालत में पड़ी है। सूचना पर थानाधिकारी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे तो वाहन हाईवे के साइड में दुर्घटनाग्रस्त हालत में पड़ा मिला। press note ndps act
दुर्घटनाग्रस्त सफेद रंग की स्विफ्ट कार आरजे 39 टीए 0394 की नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में प्लास्टिक के तीन कट्टे मिले, जिनमें अवैध डोडा पोस्त भरा हुआ था। तीनों प्लास्टिक कट्टों में भरे अवैध डोडा पोस्त सहित कुल 46.180 किलोग्राम वजन बरामद किया गया और जब्त कर लिया गया। press note ndps act
पुलिस ने वाहन की तलाशी के दौरान मिले दो नंबर प्लेटों तथा घटना में प्रयुक्त दुर्घटनाग्रस्त स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया। वाहन को थाना वापस लाकर अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। मामले का अनुसंधान वृत्ताधिकारी जैतारण जिला ब्यावर रमेश सिंह हाड़ा के जिम्मे किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण में अनुसंधान जारी है। press note ndps act
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना जैतारण के थानाधिकारी निरीक्षक नरेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक मोहन लाल, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह नंबर 32, हेड कांस्टेबल संजय नंबर 87, कांस्टेबल विकास नंबर 506, कांस्टेबल प्रह्लाद नंबर 470, कांस्टेबल किशनाराम नंबर 537 और कांस्टेबल शिवनारायण नंबर 637 शामिल रहे। press note ndps act