रायपुर में स्वच्छता ही सेवा के तहत निकाली गई सेवा ज्योति कलश यात्रा
नगर पालिका कार्यालय से गणेश तालाब तक निकली यात्रा के जरिए जनभागीदारी बढ़ाने और शहर को स्वच्छ बनाने का दिया गया संदेश।
रायपुर नगर पालिका कार्यालय के बाहर बैनर और कलश लेकर खड़े लोग।
रायपुर में बुधवार को विकसित भारत जन सेवा अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत नगर पालिका की ओर से सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। नगर पालिका कार्यालय से शुरू हुई यात्रा ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्य बाजार से होकर गणेश तालाब पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
कलश यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष मदनलाल माली, उपाध्यक्ष विनोद लोढ़ा, पार्षद राकेश वैष्णव, पार्षद आसिफ इकबाल और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी लक्ष्मण सागर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं शहरवासी शामिल हुए।
यात्रा के दौरान स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। ढोल-नगाड़ों के साथ निकली यात्रा से मुख्य बाजार में उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान शहरवासियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा रायपुर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया गया। सेवा ज्योति कलश यात्रा के जरिए स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।