राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा ब्यावर के तहत आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए।

जैतारण, 6 अक्टूबर 2026। राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा ब्यावर में संगठनात्मक नियुक्तियों का सिलसिला जारी रखते हुए कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिलाध्यक्ष दुर्गाराम चौधरी ने संगठन के कार्यकर्ता चेनाराम माली अध्यापक, राउमावि गणेशपुरा को नव निर्मित पंचायत समिति रास के अध्यक्ष पद पर चुनाव सम्पन्न होने तक ब्लॉक संयोजक नियुक्त किया है।

इसी क्रम में श्रीमती संतोष भाटी, वरिष्ठ अध्यापिका, राबाउमावि जैतारण को ब्लॉक महिला संयोजिका जैतारण नियुक्त किया गया। आसुराम, राउप्रावि बलुपुरा को रास सह संयोजक तथा हंसराज अध्यापक, राउमावि पालियावास को संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

रामस्वरूप प्रजापत अध्यापक और रामनिवास जाट अध्यापक, महात्मा गांधी विद्यालय राबाड़ियावास को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। वहीं रायपुर से पप्पूराम माली अध्यापक, फताखेड़ा मेगड़दा को ब्लॉक उपाध्यक्ष तथा सूरजा माली अध्यापिका, राप्रावि राईकों की ढाणी हरिपुर को महिला ब्लॉक उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

विमला प्रजापत, राप्रावि गुर्जरों की ढाणी खीवल को ब्लॉक महिला प्रचार-प्रसार मंत्री और नीतू माली अध्यापिका, राप्रावि राईकों की ढाणी हरिपुर को जिला उपाध्यक्ष महिला नियुक्त किया गया है।

जैतारण और रायपुर के शिक्षकों ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इन नियुक्तियों के साथ राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा ब्यावर में रास, जैतारण और रायपुर क्षेत्र के संगठनात्मक दायित्वों का विस्तार हुआ है।

Tags: