दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को राजस्थान पुलिस, जिला ब्यावर की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार पुलिस थाना सेंदड़ा क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी सहित एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग किशोर को डिटेन किया गया। पुलिस ने चोरी हुए आभूषण और नकदी सहित शत-प्रतिशत माल बरामद करने के साथ वारदात में प्रयुक्त वाहन भी डिटेन किया है। Press Not Sendra Chori

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस थाना सेंदड़ा की टीम ने प्रकरण संख्या 182/26 में धारा 331(3), 303(2) बीएनएस के तहत की। पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज अजमेर डॉ. रवि सभरवाल, जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्यावर डॉ. अनुरागृति उज्जैनिया और वृत्ताधिकारी वृत्त रायपुर श्री बंशीलाल पांडे के निकटतम सुपरविजन में थाना सेंदड़ा के थानाधिकारी श्री धोलाराम निपु की टीम ने अज्ञात मुल्जिमों की तलाश शुरू की। Press Not Sendra Chori

घटना 2 सितंबर 2026 की है। प्रार्थी बुधा काठात पुत्र श्री कालू काठात, जाति मेघवाल, निवासी पहाड़ा बाबा का बाड़िया, सबलपुरा, ग्राम सेंदड़ा ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट के अनुसार 2 सितंबर 2026, बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह काम पर गया हुआ था। उसकी पोती अस्पताल में भर्ती होने के कारण परिवार के सभी लोग ब्यावर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी चोरी कर ली। Press Not Sendra Chori

रिपोर्ट के मुताबिक चोर अलमारी से दो सोने की चूड़ियां, एक सोने की चेन, दो सोने की झुमर, एक सोने का लॉकेट, एक सोने का सावालिया, एक छोटा लॉकेट, चांदी की चार पायजेब, दो चांदी की चूड़ियां और करीब पंद्रह हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 182/26 में धारा 331(3), 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। Press Not Sendra Chori

वारदात की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान तकनीकी सहायता प्राप्त की गई तथा आरोपियों के फरार होने वाले संभावित रास्तों पर सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। मुखबिर से प्राप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए प्रकरण में सभी आरोपियों को नामजद किया। इसके बाद एक आरोपी, एक महिला आरोपी और एक नाबालिग किशोर को डिटेन किया गया तथा प्रकरण में चोरी का माल, नकदी और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया। Press Not Sendra Chori

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मुख्य मुल्जिम जसवंतसिंह उर्फ गोलू ने पूछताछ के दौरान थाना सेंदड़ा, बर, सांकेतनगर और ब्यावरसिटी में कुल 10 वारदात करना स्वीकार किया। वहीं मुल्जिमा श्रीमती निरमा ने पूर्व में 5 वारदात करना स्वीकार किया है। अनुसंधान के बाद दोनों मुल्जिमानों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। Press Not Sendra Chori

गिरफ्तार आरोपियों में जसवंतसिंह उर्फ गोलू पुत्र श्री सोहनसिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी नूंद्री महेन्द्रातान, पुलिस थाना सांकेतनगर, जिला ब्यावर, राजस्थान तथा निरमा पत्नी श्री सोनूसिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी अतरमंड, पुलिस थाना सांकेतनगर, जिला ब्यावर, राजस्थान शामिल हैं। इसके अलावा विधि से संघर्षरत एक किशोर को भी डिटेन किया गया। Press Not Sendra Chori

पुलिस के अनुसार मामले में इकबाल पुत्र नूराजी, निवासी लुलवा, हाल नूंद्री महेन्द्रातान, पुलिस थाना सांकेतनगर, जिला ब्यावर, राजस्थान फरार है। Press Not Sendra Chori

इस कार्रवाई में पुलिस थाना सेंदड़ा के थानाधिकारी श्री धोलाराम, श्री जयकिशन एसआई, श्री सौराज कांस्टेबल 377 विशेष भूमिका, श्री अशोक कुमार कांस्टेबल 540, श्री ताराचन्द कांस्टेबल 454, श्री सुनील कांस्टेबल 583 और श्रीमती इन्द्रा एमकांस्टेबल 544 शामिल रहे। Press Not Sendra Chori

पुलिस की कार्रवाई में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चोरी हुआ माल, नकदी और प्रयुक्त वाहन बरामद किए गए हैं। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों से कई अन्य वारदातों का भी खुलासा हुआ है, जबकि मामले में एक आरोपी अभी फरार है। Press Not Sendra Chori

Tags: