TPF मुंबई सिटी की नई कार्यकारिणी का गठन, राकेश मेहता बने अध्यक्ष
साध्वी कंचनप्रभाजी के सानिध्य में नई टीम ने ली शपथ, सदस्यता अभियान और व्यावसायिक सहयोग बढ़ाने पर रहेगा जोर।
तस्वीर में आचार्य तुलसी सभागृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सदस्य समूह में बैठे दिख रहे हैं।
मुंबई, 6 सितंबर 2026। महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल, कालबादेवी में TPF मुंबई सिटी शाखा की वर्ष 2026–27 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शासनश्री साध्वीश्री कंचनप्रभाजी, शासनश्री साध्वीश्री मंज़ूरेखाजी एवं साध्वीवृंद के पावन सान्निध्य एवं आशीर्वाद में संपन्न हुआ। समारोह में नई टीम ने जिम्मेदारियां संभालीं और TPF को अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में TPF राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि श्री मनीषजी कोठारी तथा TPF वेस्ट ज़ोन-2 के अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि श्री हिमतजी हिरण की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर TPF मुंबई के पूर्व अध्यक्ष श्री दीपकजी डागलिया एवं श्री तेज प्रकाश डांगी, TPF मुंबई ज़ोन के पूर्व अध्यक्ष श्री कमलजी मेहता, TPF मुंबई सिटी के तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष श्री नीरजजी मोटावत, TPF मुंबई वेस्टर्न के अध्यक्ष श्री कमलजी धारेवा, TPF ठाणे के अध्यक्ष श्री श्रेयांशजी धारीवाल तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री विकासजी हिरण, श्री मनीषजी कटारिया एवं श्री ऋषि जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
दक्षिण मुंबई की विभिन्न तेरापंथ संस्थाओं की ओर से आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री कुंदनजी धाकड़, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष श्री देवेंद्रजी डागलिया, तेरापंथ सभा, मुंबई के उपाध्यक्ष श्री गणपतजी डागलिया, तेरापंथ युवक परिषद्, दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष श्री सुमीतजी सुराणा, तेरापंथ महिला मंडल, दक्षिण मुंबई की अध्यक्ष श्रीमती लतिका डागलिया, अणुव्रत समिति, दक्षिण मुंबई के संयोजक श्री नरेंद्रजी मुनोत एवं अणुव्रत समिति, मुंबई के कोषाध्यक्ष श्री सुरेशजी मेहता उपस्थित रहे।
TPF मुंबई सिटी के अध्यक्ष श्री राकेशजी मेहता के नेतृत्व में वर्ष 2026–27 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। उपाध्यक्ष के रूप में श्री भूपेंद्रकुमार जैन, श्री चिराग डागलिया एवं श्री ऋषभ काठोतिया, सचिव श्री जिगर डांगी तथा कोषाध्यक्ष श्री राहुल बोहरा सहित विभिन्न पदों एवं कार्यक्षेत्रों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।
अध्यक्ष श्री राकेशजी मेहता ने कहा कि TPF मुंबई सिटी तेरापंथ की विभिन्न संस्थाओं को व्यावसायिक विशेषज्ञता एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने सभी सदस्यों से TPF को मजबूत एवं सक्रिय बनाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि श्री मनीषजी कोठारी ने TPF के उद्देश्य एवं समाज में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुंबई के प्रोफेशनल्स की विशेषज्ञता एवं अनुभव TPF की बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी सदस्यों से TPF मुंबई सिटी को सक्रिय सहयोग एवं समर्थन देने का अनुरोध किया। विशिष्ट अतिथि श्री हिमतजी हिरण ने TPF से अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने तथा सदस्य सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग के साथ TPF को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
समारोह में TPF मुंबई सिटी के सदस्यता अभियान के बैनर का अनावरण भी किया गया। इस अवसर पर अधिक से अधिक प्रोफेशनल्स को TPF से जोड़ने तथा सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया। श्री देवेंद्रजी डागलिया ने दक्षिण मुंबई की सभी संस्थाओं की ओर से नई टीम को पूर्ण सहयोग एवं समर्थन का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का संचालन श्री कमलजी मेहता ने किया, जबकि श्री नीरजजी मोटावत ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। समारोह में लगभग 50 TPF सदस्यों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। साथ ही, दक्षिण मुंबई के तेरापंथ समाज के सदस्यों की भी अच्छी उपस्थिति रही। नई कार्यकारिणी के गठन और सदस्यता अभियान के साथ समारोह में TPF मुंबई सिटी को सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में सामूहिक सहभागिता का संदेश सामने आया।