नवी मुंबई बेलापुर में आयोजित बैठक में JCAF की नई 24 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया।

नवी मुंबई। JCAF नवी मुंबई चैप्टर की नई कार्यकारिणी समिति 2026-28 के गठन के साथ संगठन की आगामी दो वर्षों की गतिविधियों और कार्ययोजना को लेकर नई दिशा तय की गई है। रविवार, 2 नवंबर को ए-701, ग्रेट ईस्टर्न समिट, बेलापुर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से 24 सदस्यीय नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। बैठक में मेंटर सी ए टी सी बापना उपस्थित रहे। उन्होंने नवनियुक्त टीम को शुभकामनाएं देते हुए आगामी कार्यकाल के लिए मार्गदर्शन दिया।

नई कार्यकारिणी समिति अगले दो वर्षों तक संगठन का संचालन करेगी। समिति में मेंटर के रूप में सी ए टी सी बापना और JCAF एपेक्स मेंबर के रूप में सी ए हर्षा कोचर को शामिल किया गया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सी ए धर्मेंद्र श्रीमाल को सौंपी गई है। सी ए वीरेंद्र बापना और सी ए मनोज बाफना उपाध्यक्ष होंगे, जबकि सी ए प्रवीण जैन को महासचिव तथा सी ए निशांत सारुपरिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संयुक्त सचिव के रूप में सी ए अपूर्व डांगी और सी ए अनुराग जैन को जिम्मेदारी दी गई है। सी ए विकास कोठारी संयुक्त कोषाध्यक्ष होंगे। जनसंपर्क अधिकारी के रूप में सी ए प्रज्ञा जैन और सी ए निखिल पगरिया को नियुक्त किया गया है।

समिति के 12 सदस्यों में सी ए अनामिका जैन, सी ए कृतिका जैन, सी ए अरविंद कठेड, सी ए धर्मेंद्र लोढ़ा, सी ए आशीष जैन, सी ए मनीष जैन, सी ए महेंद्र जैन, सी ए कमलेश बारांला, सी ए वंदना शाह, सी व्शुभम गांधी, सी ए रिंकेश जैन और सी ए अरिहंत कोचर शामिल हैं। वहीं, सी ए विवेक गोखरू और सी ए चिराग ब्रह्मचा को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

नई कार्यकारिणी ने अपनी पहली बैठक में आगामी दो वर्षों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की। टीम ने व्यावसायिक विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न गतिविधियों के आयोजन की योजना बनाई है। प्रस्तावित कार्यक्रमों में जीएसटी पर कार्यशाला, युवाओं के लिए सीए संवार्क्ष श्रृंखला, साक्षरता शिविर, कराधान पर सेमिनार, अध्यक्ष सत्र और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, चैप्टर की ओर से स्थानीय स्तर पर उद्योग-मित्र संवाद, पेशेवरों की नेटवर्किंग मीट, सतत विकास एवं अपूपान्ल पर सेमिनार आयोजित करने की भी योजना है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पेशेवर विकास के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों को आगे बढ़ाने की रूपरेखा तैयार की गई है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे JCAF के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए सदस्य हितों के लिए पारदर्शी और सकारात्मक ढंग से कार्य करेंगे। साथ ही नवी मुंबई क्षेत्र की सीए बिरादरी को एकजुट कर पेशेवर उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में काम करेंगे। नई 24 सदस्यीय कार्यकारिणी के गठन के साथ चैप्टर ने वर्ष 2026-28 के लिए अपनी संगठनात्मक और कार्यक्रमगत प्राथमिकताएं निर्धारित कर दी हैं।

Tags: