तस्वीर में डोंबिवली तेरापंथ समाज के लोग पर्युषण पर्व के दौरान एक कार्यक्रम में एकत्रित नजर आ रहे हैं।   

डोंबिवली तेरापंथ समाज की ओर से खमत खामणा यात्रा निकाली गई। प्रवक्ता उपासक अर्जुन मेडतवाल और सहयोगी उपासक गेहरीलाल बाफना की उपस्थिति में निकली इस यात्रा की अगुवाई डोंबिवली सभा अध्यक्ष डॉ. मदन कोठारी ने की। यात्रा के दौरान श्रावक समाज ने विभिन्न स्थानों पर विराजित साध्वीवृंद और मुनिश्री से सामूहिक खमत खामणा करते हुए संवत्सरी के अवसर पर क्षमायाचना की।

यात्रा की शुरुआत वाशी से हुई, जहां शासनश्री साध्वी शिवमाला आदि ठाणा 3 के दर्शन कर समाज के सदस्यों ने सामूहिक खमत खामणा किए। इसके बाद यात्रा चेम्बूर पहुंची, जहां साध्वी निर्वाणश्री आदि ठाणा 6 के दर्शनार्थ समाज के सदस्य पहुंचे। इस दौरान उपासक अर्जुन मेड़तवाल ने पर्युषण पर्व के दौरान हुए आध्यात्मिक कार्यों की पूरी जानकारी साध्वीवृंद को दी।

इसके बाद डोंबिवली तेरापंथ समाज कांदीवली तेरापंथ भवन पहुंचा। यहां विराजित शासनश्री साध्वी विद्यावती द्वितीय एवं ठाणा 5 से सामूहिक खमत खामणा किए गए। यात्रा के अंतिम चरण में समाज के सदस्य ठाणे पहुंचे, जहां मुनि कुलदीपकुमार और मुनि मुकुलकुमार के दर्शन कर सामूहिक खमत खामणा किए।

इस अवसर पर मुनि मुकुलकुमार ने कहा कि हमें राहु केतु जैसा श्रावक नहीं बनना है। डोंबिवली सभा अध्यक्ष डॉ. मदन कोठारी ने संवत्सरी से क्षमा याचना की विस्तृत जानकारी मुनिश्री को दी। इसके बाद श्रावक समाज ने सामूहिक रूप से खमत खामणा किए।

प्रसंग पर अणुव्रत समिति मुंबई के अध्यक्ष रमेश सोनी, कमलेश दुग्गड़, महावीर बड़ाला, सभा कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंघवी, तेयुप अध्यक्ष विपिन मेहता, मंत्री भावेश सिंघवी, महिला मंडल के साथ अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। डोंबिवली तेरापंथ समाज की यह यात्रा संवत्सरी के अवसर पर साध्वीवृंद और मुनिश्री के समक्ष सामूहिक क्षमायाचना के क्रम में आयोजित हुई।

Tags: