तस्वीर में साध्वीवृंद पनवेल में आयोजित यश-सुधा आध्यात्मिक चातुर्मास के दौरान मंच पर विराजमान नजर आ रही हैं।

मुंबई। वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ (मेवाड़) उपसंघ, पनवेल एवं वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ, पनवेल सहित सभी संघीय संस्थाओं के तत्वावधान में यश-सुधा आध्यात्मिक चातुर्मास 2026 के अंतर्गत अभिग्रहधारक तप सम्राट गुरुदेव वेणीचन्द म. सा. के अभिग्रह पूर्ति दिवस एवं गुणगान समारोह का आयोजन बालाजी बेंक्वेट हॉल, पनवेल में किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में मेवाड़ संघ सहित पनवेल का श्रावक समाज उपस्थित रहा।

समारोह में राजस्थान प्रवर्तनी अहिंसा गौरवमणि श्रमणसंघीय साध्वी शिरोमणि गुरुमाता यशकंवर म. सा. की सुशिष्या प्रज्ञाज्योति संबोधिकुशल पूज्या गुरुवर्या डॉ. सुधाकंवर म. सा., प्रखर वक्ता विजयप्रभा म. सा., मृदुभाषी साधना म. सा., सेवाभावी रत्नज्योति म. सा. एवं प्रवचन वारिधी सुयशा म. सा. आदि ठाणा-5 का सान्निध्य रहा।

समारोह अध्यक्ष परिवार के रूप में पुखराज, वर्षा, महक, हिनल सिंघवी, सांताक्रुज तथा ध्वजारोहणकर्ता परिवार के रूप में गहरीलाल-मंजू, नवीन-ईशा एवं मिशिका रांका परिवार, मुंबई-चेन्नई का संघ की ओर से सम्मान किया गया।



समारोह में गौतमप्रसादी के संयुक्त लाभार्थी मनोहरलाल–संपतदेवी, शैलेन्द्र–विमला खेरोदिया, पनवेल (भादसोड़ा), राकेश–संगीता, संजय, राहुल, श्रेया संचेती परिवार, पनवेल (सहाड़ा), संपतदेवी–स्व. पारसमल, विजय–प्रियंका, चहल श्रीमाल परिवार, पनवेल (निम्बाहेड़ा), रंगलाल–लेहरीबाई, रोशनलाल–सुशीलादेवी, मुकेश–रेखा, ललित–आशा, प्रीत, तनिशा, निधि, वंश इंटोदिया, पनवेल (नऊवा), स्व. कालूराम–स्व. चांददेवी, पारसमल–रेखा, आर्ची, नैतिक रांका परिवार, पनवेल (खांकला) तथा प्रातःकाल पेपर विज्ञापन सौजन्य के लाभार्थी आनंदीलाल रतनदेवी, रोशनलाल विमलादेवी, मनीष ममता, अनिल सोनु, पियूष, विनीत, विभा, वियान परिवारों का भी स्थानीय संघ की ओर से सम्मान किया गया।

समारोह गौरव के तहत मेवाड़ संघ एवं मेवाड़ भवन के चतरलाल लोढ़ा, भेरूलाल लोढ़ा, इंद्रमल वडाला, पारस मोदी, अविनाश चोरड़िया, शांतिलाल राठौड़, रोशनलाल पगारिया, रिखबलाल सांखला, भोलीलाल कोठारी, नवरतन सोनी, नरेन्द्र नवलखा, भगवतीलाल पोखरना, महेश डागलिया एवं पंकज चंडालिया का विशेष सम्मान श्रीसंघ की ओर से किया गया।

कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति के रूप में कंवरलाल सुरिया, मीठालाल सिंघवी, पुखराज मेहता, अशोक धोका, पुखराज आंचलिया, किशोर मुथा, कन्हैयालाल सुराणा, राजेंद्र कोठारी, अनिल डांगी, श्यामलाल कावड़िया, मांगीलाल लोढ़ा, नरेश लोढ़ा, लक्ष्मीलाल वडालमिया, विनोद वडाला, महेंद्र पगारिया, निमेष राठौड़, मनीष सांखला, भंवरलाल सांखला, गणेश मेहता, दिनेश कोठारी, महेंद्र कोठारी के साथ महिला मंडल से कंचन सिंघवी, लीला खरवड़, एकता डागलिया, स्नेहलता सांखला, शांता वडालमिया, अनीता राठौड़, लता चोरड़िया एवं रेशमा गांधी उपस्थित रहीं।



सूरत, हैदराबाद, बैंगलोर, चेन्नई, बेगूँ, भीलवाड़ा, बीगोद के अलावा मुंबई के विभिन्न उपसंघों भायंदर, थाना, भांडुप, कुर्ला, ठाकुरद्वार, वाशी, नेरुल, खारघर, कामोठे एवं कलंबोली से भी गुरुभक्त समारोह में पहुंचे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उपसंघ अध्यक्ष शैलेन्द्र खेरोदिया, मंत्री राकेश संचेती, कोषाध्यक्ष विजय श्रीमाल, श्रावक संघ अध्यक्ष राजेश बांठिया, मंत्री संतोष मुनोथ, कोषाध्यक्ष मनोज बांठिया, मदनलाल चपलोत, विजयलाल कुमठ, आनंदीलाल सुराणा, महेंद्र सुराणा, हस्तीमल कराड़, जयंती परमार, राजेंद्र बांठिया, नितिन मुनोथ, शीतल बांठिया, अशोक बोहरा, शांतिलाल खटोड, प्रमोद सुराणा, महावीर सोलंकी, महावीर कुमठ, मुकेश इन्टोदिया, संजय संचेती, विनोद वडालमिया, महेंद्र कुकड़ा, विपिन बंब, देवन्द्र सुराणा का सहयोग रहा।

साधना सदन ट्रस्ट से महेंद्र जैन, अशोक बापना, महावीर चंडालिया, महिला मंडल अध्यक्षा प्रियंका श्रीमाल, मंत्री आशा इन्टोदिया, कोषाध्यक्ष रेखा रांका, प्रेरणा महिला मंडल अध्यक्षा स्मिता बांठिया, अंजली बांठिया, उज्जवला पारख, नवयुवक मंडल अध्यक्ष रिखब बनवट, मंत्री मुकेश नाहर, कोषाध्यक्ष गौतम चोरडिया, नवकार युवा मंडल अध्यक्ष रिषभ बांठिया, गौरव बांठिया, गिरीश बांठिया, कन्या मंडल अध्यक्षा खुशी चंडालिया, कशिश सामोता एवं सिमोनी चंडालिया सहित संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण ने सहयोग किया। आनंद धार्मिक बहु मंडल, तेरापंथ समाज, मूर्तिपूजक संघ, शीतल विहार सेवा ग्रुप एवं कच्छी वागड़ मंडल का भी पूर्ण सहयोग रहा।

साध्वी वृंद ने वेणीचन्द म. सा. के जीवन के संस्मरण सुनाते हुए उनके गुणों को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। कई वक्ताओं ने भी अपने भाव व्यक्त किए। समारोह में बड़ी संख्या में मेवाड़ संघ एवं पनवेल का श्रावक समाज मौजूद रहा। मंच का सफल संचालन संघ अध्यक्ष शैलेन्द्र खेरोदिया के साथ विधि लोढ़ा ने किया और आभार मंत्री राकेश संचेती ने व्यक्त किया।

Tags: