देलवाड़ा जैन मित्र मंडल मुंबई की जनरल मीटिंग सम्पन्न, वार्षिक स्नेह सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
| कोषाध्यक्ष ने 2025-26 का आय-व्यय विवरण पेश किया जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी मिली; आगामी कार्यक्रमों और स्नेह सम्मेलन की रूपरेखा पर भी विचार हुआ।
देलवाड़ा जैन मित्र मंडल के सदस्य मुंबई के घाटकोपर में आयोजित जनरल मीटिंग के दौरान एक साथ खड़े और बैठे दिख रहे हैं।
देलवाड़ा जैन मित्र मंडल मुंबई में की जनरल मीटिंग अध्यक्ष गजेन्द्र सिंघवी के नेतृत्व में पंतनगर, घाटकोपर ईस्ट में सम्पन्न हुई। बैठक में मंडल के आगामी वार्षिक स्नेह सम्मेलन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही वर्ष 2025-2026 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत कर सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। इसके बाद मंडल के वार्षिक स्नेह सम्मेलन के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। बैठक का संचालन मंडल मंत्री गजेन्द्र माण्डावत ने किया।
इस दौरान कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र बोकड़िया ने वर्ष 2025-2026 का आय-व्यय लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। उपस्थित सदस्यों ने लेखा-जोखा का अवलोकन करने के बाद इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
बैठक में मंडल संरक्षक फतेहलाल मेहता, मोहनलाल गे लोढ़ा, कार्यकारी संरक्षक सुरेश सिंघवी, लोकेश लोढ़ा, प्रमुख श्याम डी.सिंघवी, छगनलाल बोकड़िया, गणेशलाल मेहता, महेंद्र छाजेड़, गोपाल खेतपाल्या, कृष्णकांत लोढ़ा, संजय लोढ़ा, जयंती खेतपाल्या, प्रकाश बोकड़िया, विजय मो लोढ़ा, सतीश बोकड़िया, निलेश सिंघवी, नरेश कटारिया, राहुल लोढ़ा, पंकज सांखला, योगेश रांका, हिम्मत छाजेड़, हिम्मत वडाला, चन्द्रप्रकाश वडाला, अभय पामेचा, सुमित कटारिया, नितीन छाजेड़, राकेश खेतपालया और विनोद बोकडिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में वार्षिक स्नेह सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा और वार्षिक आय-व्यय विवरण को मंजूरी दिए जाने के साथ मंडल की आगामी गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ। यह जानकारी मंडल के मीडिया प्रभारी देवीलाल ईन्टोदिया ने दी।