सभागार के अंदर नवनियुक्त पदाधिकारी हाथ जोड़कर शपथ ग्रहण करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मुंबई। अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी (अणुविभा) की आगामी कार्यकाल के लिए गठित नई कार्यकारिणी में मुंबई के आठ पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। नव निर्वाचित अध्यक्ष रतन दुग्गड़ ने आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में आयोजित अणुविभा के अधिवेशन के दौरान अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

घोषित कार्यकारिणी में मुंबई से मनोज सिंघवी को उपाध्यक्ष, विनोद कोठारी को कोषाध्यक्ष और दीपक डागलिया को अंतरराष्ट्रीय संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अलावा रोशन मेहता, महावीर बड़ाला, भूपेंद्र वागरेचा, कंचन सोनी और सुमन चपलोत को कार्य समिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।

अधिवेशन के दौरान आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में अध्यक्ष रतन दुग्गड़ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी में मुंबई के आठ पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां मिलने से अणुविभा के संगठनात्मक नेतृत्व में मुंबई की भागीदारी सुनिश्चित हुई है।

Tags: