MTSE Kota 2026: मोशन एजुकेशन का टैलेंट सर्च एग्जाम, मिलेगी 100% तक स्कॉलरशिप
कक्षा 5 से 10 तक के छात्र निशुल्क पंजीकरण कर परीक्षा में ले सकेंगे भाग, शीर्ष स्थान प्राप्तकर्ताओं को नकद पुरस्कार और ई-सर्टिफिकेट भी मिलेगा।
तस्वीर में मोशन एजुकेशन की डायरेक्टर डॉ. स्वाति विजय और फैकल्टी पोस्टर लॉन्च करते हुए।
कोटा के विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने और फाउंडेशन क्लासरूम कोर्स की फीस पर 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप पाने का अवसर मिलने जा रहा है। मोशन एजुकेशन की ओर से मोशन टैलेंट सर्च एग्जाम (एमटीएसई-कोटा 2026) ऑफलाइन आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 5100 रुपए और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 2500 रुपए का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा।
शुक्रवार को मोशन एजुकेशन की डायरेक्टर डॉ. स्वाति विजय, फाउंडेशन डिवीजन के सीनियर फैकल्टी सदस्यों और प्रबंधन की ओर से परीक्षा के पोस्टर का विमोचन किया गया।
मोशन एजुकेशन के फाउंडर और एजुकेटर नितिन विजय ने बताया कि परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ फाउंडेशन क्लासरूम कोर्स की फीस पर 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप हासिल करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 5100 रुपए और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 2500 रुपए का कैश प्राइज दिया जाएगा।
एमटीएसई के लिए विद्यार्थी मोशन एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर निशुल्क पंजीयन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया में विद्यार्थियों को अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर उसका सत्यापन करना होगा। इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी भरकर परीक्षा की तारीख और केंद्र का चयन करना होगा। पंजीयन पूरा होने पर पुष्टि संबंधी जानकारी ईमेल और एसएमएस के माध्यम से मिलेगी। परीक्षा के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है।
परीक्षा 25 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से 11 बजे तक मोशन एजुकेशन के विभिन्न कैंपस में आयोजित की जाएगी। इसमें कक्षा 5 से 10 तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। पंजीयन के दौरान विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा की तारीख और केंद्र चुन सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए भी किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा।
परीक्षा का प्रश्नपत्र अंग्रेजी माध्यम में होगा और इसमें विद्यार्थियों की पिछली कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित सवाल पूछे जाएंगे। तैयारी के लिए कक्षावार मॉक टेस्ट पेपर भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिनकी मदद से विद्यार्थी परीक्षा के प्रारूप को समझ सकेंगे।
एमटीएसई-कोटा 2026 का परिणाम नवंबर में घोषित किया जाएगा। परीक्षा में 40 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी दूसरे चरण के लिए पात्र होंगे। इस चरण में व्यक्तिगत साक्षात्कार के बाद उनकी अंतिम स्कॉलरशिप निर्धारित की जाएगी। विद्यार्थियों को ई-सर्टिफिकेट और मेमेंटो भी दिए जाएंगे।
नितिन विजय ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को शुरुआती स्तर पर पहचानना और उन्हें सही मार्गदर्शन देना जरूरी है। स्कूली शिक्षा के दौरान मजबूत आधार तैयार होने से विद्यार्थियों को आगे चलकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलती है। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मोशन एजुकेशन की ओर से यह परीक्षा आयोजित की जा रही है।