तस्वीर में लायंस क्लब कोटा साउथ सदस्य अस्पताल में डॉक्टरों को कुर्सी सौंपते हुए।

कोटा, 18 सितम्बर। लायंस क्लब कोटा साउथ ने जेके लोन हॉस्पिटल के एनआईसीयू-4 की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए फर्नीचर सामग्री प्रदान की। सेवा गतिविधि के तहत अस्पताल को उपयोगी फर्नीचर उपलब्ध कराया गया।

क्लब अध्यक्ष सुधा शर्मा ने बताया कि जेके लोन हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज के शिशु एवं बाल रोग विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. अमृता मयंगर एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गोपीकृष्ण शर्मा को एनआईसीयू-4 में आवश्यकतानुसार उपयोग के लिए एक बड़ी रिवॉल्विंग चेयर, छह छोटी चेयर्स एवं एक टेबल प्रदान की गई।

इस अवसर पर एमजेएफ डॉ. जगदीश शर्मा, लायन प्रशांत भारद्वाज, डॉ. एमपी राठौर, विजयेंद्र व्यास, सुधा शर्मा, अध्यक्ष, डॉ. अनामिका समेत क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। एनआईसीयू-4 के लिए उपलब्ध कराई गई फर्नीचर सामग्री अस्पताल की आवश्यकताओं के अनुरूप सेवा गतिविधि के रूप में प्रदान की गई।

Tags: