JEE Advanced 2026: रेजोनेंस के 17 विद्यार्थियों ने टॉप-1000 में बनाई जगह

कोटा स्थित संस्थान के प्रद्युन अय्यर ने AIR 156 हासिल की, विभिन्न केंद्रों के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन कर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में सफलता दर्ज कराई।

Update: 2026-06-02 14:52 GMT

जेईई एडवांस्ड 2026 के परिणामों के बाद रेजोनेंस के संस्थापक आर.के. वर्मा और सफल विद्यार्थी।

देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, जेईई एडवांस्ड 2026 के परिणामों में रेज़ोनेंस के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी अकादमिक श्रेष्ठता का लोहा मनवाया है। संस्थान के 17 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने टॉप-1000 में स्थान बनाकर देशभर में रेज़ोनेंस का मान बढ़ाया है। इस शानदार उपलब्धि में प्रद्युन अय्यर ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 156 हासिल कर संस्थान को गौरवान्वित किया है।

परीक्षा परिणामों के अनुसार, रेज़ोनेंस के अन्य सफल विद्यार्थियों में अंकित अजय कुमार (AIR 332), हथ्याडका एम. भट्ट (AIR 447), प्रणव ए. भारद्वाज (AIR 476), स्नेहिल आनंद (AIR 485), गौरांश अग्रवाल (AIR 488), पवन भट्ट (AIR 583), अनिरुद्ध एस (AIR 610), अथर्व वैष्णव (AIR 631), काव्या अग्रवाल (AIR 657), तनमय तनय (AIR 708), समर अग्रवाल (AIR 752), कुलवीर सिंह (AIR 828), श्याम शिब्रा हेब्बार (AIR 837), समृद्ध बी. (AIR 889), रेवंथ वंगाला (AIR 956) तथा साकेत रेड्डी बोम्माडी (AIR 990) शामिल हैं। कोटा, आगरा, हैदराबाद, जोधपुर और रेज़ोबेस कार्यक्रम सहित संस्थान के विभिन्न केंद्रों के विद्यार्थियों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन, रेज़ोनेंस की सुदृढ़ शैक्षणिक प्रणाली, अनुभवी फैकल्टी, नियमित टेस्ट सिस्टम और विद्यार्थियों की अटूट मेहनत का संयुक्त प्रतिफल है।

इस अवसर पर रेज़ोनेंस के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक श्री आर.के. वर्मा ने सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए जेईई एडवांस्ड जैसी चुनौतीपूर्ण परीक्षा में सफलता के लिए गहरी अवधारणात्मक समझ, अनुशासित अध्ययन और निरंतर अभ्यास को अनिवार्य बताया। श्री वर्मा ने कहा कि संस्थान का सदैव यह प्रयास रहा है कि विद्यार्थियों को केवल परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग और तकनीकी शिक्षा के भविष्य के लिए तैयार किया जाए। यह परिणाम विद्यार्थियों की लगन, अभिभावकों के विश्वास और अकादमिक टीम के समर्पण का प्रमाण है। संस्थान के अनुसार, विस्तृत परिणाम अभी संकलित किए जा रहे हैं और आगामी दिनों में चयनित विद्यार्थियों की कुल संख्या तथा अन्य उपलब्धियों से संबंधित विस्तृत आंकड़े जारी किए जाएंगे। रेज़ोनेंस परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Similar News