श्रावण मेले में यात्रियों को राहत, ईसरदा स्टेशन पर छह ट्रेनों का मिलेगा ठहराव

श्रावण मेले के दौरान रेलवे ने छह ट्रेनों को ईसरदा स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया, जानें सभी ट्रेनों का समय और तारीख।

Update: 2026-07-29 10:58 GMT

श्रावण मेले के दौरान बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। उत्तर पश्चिम रेलवे की छह रेलसेवाओं को ईसरदा स्टेशन पर 02 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, यह ठहराव श्रावण मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिया गया है। इसके तहत गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर रेलसेवा दिनांक 03.08.26, 10.08.26, 17.08.26 व 24.08.26 को ईसरदा स्टेशन पर 10.01 बजे पहुंचेगी और 10.03 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12182 अजमेर-जबलपुर रेलसेवा उक्त तिथियों 03.08.26, 10.08.26, 17.08.26 व 24.08.26 को ईसरदा स्टेशन पर 18.32 बजे आगमन कर 18.34 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 12316 उदयपुर सिटी-कोलकाता रेलसेवा भी 03.08.26, 10.08.26, 17.08.26 व 24.08.26 को ईसरदा स्टेशन पर 09.49 बजे पहुंचेगी और 09.51 बजे रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 12975 मैसूरू-जयपुर रेलसेवा इन तिथियों में ईसरदा स्टेशन पर 04.50 बजे आगमन और 04.52 बजे प्रस्थान करेगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर रेलसेवा दिनांक 03.08.26, 10.08.26, 17.08.26 व 24.08.26 को ईसरदा स्टेशन पर 13.30 बजे पहुंचेगी तथा 13.32 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 04716 साईनगर शिर्डी-बीकानेर रेलसेवा भी इन्हीं तिथियों में ईसरदा स्टेशन पर 19.14 बजे आगमन करेगी और 16.16 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे द्वारा श्रावण मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए इन छह रेलसेवाओं को ईसरदा स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है, जिससे मेले में आने-जाने वाले यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी।

Tags:    

Similar News