साबरमती से चलने वाली 4 ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त डिब्बे, यात्रियों को मिलेगा फायदा

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए साबरमती से जुड़ी 4 जोड़ी ट्रेनों में अस्थाई रूप से अतिरिक्त डिब्बे बढ़ाने का फैसला लिया है।

Update: 2026-07-29 11:08 GMT

अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा 04 जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है, जिससे यात्रियों को अधिक सीटों की सुविधा मिल सकेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 12957/12958 साबरमती-नई दिल्ली-साबरमती रेलसेवा में साबरमती से दिनांक 01.08.26 से 31.08.26 तक तथा नई दिल्ली से दिनांक 02.08.26 से 01.09.26 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 19409/19410 साबरमती-गोरखपुर-साबरमती रेलसेवा में साबरमती से दिनांक 01.08.26 से 29.08.26 तक तथा गोरखपुर से दिनांक 03.08.26 से 31.08.26 तक 01 थर्ड एसी व 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएगी।

रेलवे ने गाड़ी संख्या 20939/20940 साबरमती-सुल्तानपुर-साबरमती रेलसेवा में भी अतिरिक्त डिब्बे लगाने का निर्णय लिया है। इस रेलसेवा में साबरमती से दिनांक 04.08.26 से 25.08.26 तक एवं सुल्तानपुर से दिनांक 05.08.26 से 26.08.26 तक 01 थर्ड एसी व 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

वहीं, गाड़ी संख्या 20963/20964 साबरमती-वाराणसी-साबरमती रेलसेवा में साबरमती से दिनांक 06.08.26 से 27.08.26 तक एवं वाराणसी से दिनांक 08.08.26 से 29.08.26 तक 01 थर्ड एसी व 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएगी।

रेलवे के इस निर्णय से निर्धारित अवधि के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध हो सकेंगी और बढ़ते यात्री यातायात के बीच रेल सेवाओं में सुविधा बढ़ेगी।

Tags:    

Similar News