1 अगस्त से जोधपुर मंडल पर 4 ट्रेनों के संचालन समय में आंशिक बदलाव, कई स्टेशनों पर बदलेगा शेड्यूल
1 अगस्त 2026 से जोधपुर मंडल की 4 प्रमुख रेलसेवाओं के संचालन समय में आंशिक बदलाव होगा। जानिए किन ट्रेनों और किन स्टेशनों पर बदला गया नया शेड्यूल।
रेलवे ने जोधपुर मंडल पर संचालित चार रेलसेवाओं के मार्ग में आने वाले कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। यह परिवर्तन 1 अगस्त 2026 से प्रभावी होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए संबंधित ट्रेनों के संशोधित समय जारी किए गए हैं।
गाड़ी संख्या 20485, जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस रेलसेवा 1 अगस्त 2026 से जैसलमेर से अपने निर्धारित समय 06.30 बजे रवाना होगी। इसके बाद फलौदी स्टेशन पर परिवर्तित समय 08.50 बजे आगमन एवं 08.55 बजे प्रस्थान, ओसियां स्टेशन पर 09.52 बजे आगमन एवं 09.55 बजे प्रस्थान, जोधपुर स्टेशन पर 11.30 बजे आगमन एवं 11.40 बजे प्रस्थान, भगत की कोठी स्टेशन पर 11.48 बजे आगमन एवं 11.50 बजे प्रस्थान, लूनी स्टेशन पर 12.12 बजे आगमन एवं 12.15 बजे प्रस्थान, दुदाडा स्टेशन पर 12.38 बजे आगमन एवं 12.40 बजे प्रस्थान तथा समदड़ी स्टेशन पर 13.00 बजे आगमन एवं 13.05 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 20491, जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस रेलसेवा भी 1 अगस्त 2026 से जैसलमेर से अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी। संशोधित समय के अनुसार फलौदी स्टेशन पर 18.15 बजे आगमन एवं 18.20 बजे प्रस्थान, मारवाड़ लोहावट स्टेशन पर 18.40 बजे आगमन एवं 18.42 बजे प्रस्थान, ओसियां स्टेशन पर 19.30 बजे आगमन एवं 19.32 बजे प्रस्थान, तिवरी स्टेशन पर 19.48 बजे आगमन एवं 19.50 बजे प्रस्थान, मारवाड़ मथानिया स्टेशन पर 20.03 बजे आगमन एवं 20.05 बजे प्रस्थान, राईकाबाग स्टेशन पर 20.40 बजे आगमन एवं 20.42 बजे प्रस्थान, जोधपुर स्टेशन पर 21.00 बजे आगमन एवं 21.10 बजे प्रस्थान, भगत की कोठी स्टेशन पर 21.20 बजे आगमन एवं 21.22 बजे प्रस्थान, लूनी स्टेशन पर 21.49 बजे आगमन एवं 21.52 बजे प्रस्थान तथा समदड़ी स्टेशन पर 22.40 बजे आगमन एवं 22.45 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस रेलसेवा 1 अगस्त 2026 से काठगोदाम से अपने निर्धारित समय पर रवाना होकर परिवर्तित समयानुसार 23.30 बजे जैसलमेर पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12465, इंदौर-भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा भी 1 अगस्त 2026 से इंदौर से अपने निर्धारित समय पर रवाना होकर परिवर्तित समयानुसार 22.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, जोधपुर मंडल पर इन चार रेलसेवाओं के मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। ऐसे में संबंधित ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को संशोधित समय के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।