राजस्थान सरकार के कृषि विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 के तहत चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 10 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक इन-पर्सन काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन के बाद प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा कृषि विभाग को आवंटित 460 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति और पदस्थापन की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएगी।

कृषि विभाग को आवंटित कुल 460 चयनित अभ्यर्थियों में 428 अभ्यर्थी गैर-अनुसूचित क्षेत्र तथा 32 अभ्यर्थी अनुसूचित क्षेत्र के हैं। विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रिक्त पदों पर आवश्यकता और प्राथमिकता के आधार पर पदस्थापन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह इन-पर्सन काउंसलिंग आयोजित की जा रही है।

काउंसलिंग का आयोजन ऑडिटोरियम, राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान (SIAM), टोंक रोड, दुर्गापुरा, जयपुर में किया जाएगा। निर्धारित तिथियों पर चयनित अभ्यर्थियों को उपस्थित होकर उपलब्ध रिक्त पदों के संबंध में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। दस्तावेज सत्यापन के उपरांत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नियुक्ति एवं पदस्थापन की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

Tags: