त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत, प्रयागराज-सीकर के बीच 10 अगस्त से चलेगी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा

प्रयागराज-सीकर-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 10 अगस्त से 17 ट्रिप के लिए चलेगी। जानिए समय, ठहराव, कोच संरचना और संचालन अवधि की पूरी जानकारी।

Update: 2026-07-31 14:16 GMT

आगामी त्यौहारों के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज-सीकर-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा संचालित करने का निर्णय लिया है। इस विशेष रेलसेवा का संचालन निर्धारित अवधि तक कुल 17 ट्रिप के लिए किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04161, प्रयागराज-सीकर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन 10.08.26 से 30.11.26 तक किया जाएगा। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को प्रयागराज से शाम 17.10 बजे रवाना होकर मंगलवार को 05.55 बजे जयपुर स्टेशन पहुंचेगी तथा 06.00 बजे प्रस्थान कर 08.20 बजे सीकर पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04162, सीकर-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन 11.08.26 से 01.12.26 तक किया जाएगा। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को सीकर से 15.25 बजे रवाना होकर 17.15 बजे जयपुर स्टेशन पहुंचेगी तथा 17.20 बजे प्रस्थान कर बुधवार को 08.50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में इस रेलसेवा का संचालन कुल 17 ट्रिप के लिए निर्धारित किया गया है।

यह रेलसेवा मार्ग में भरवारी, फतेहपुर, गोविन्दपुरी, फफुंद, ईटावा, फतेहाबाद, आगरा कैंट, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा, खातीपुरा, जयपुर, ढेहर का बालाजी और रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी, जिससे इन स्टेशनों के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार इस विशेष रेलसेवा में कुल 20 डिब्बे लगाए जाएंगे। इनमें 01 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 07 साधारण श्रेणी तथा 02 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे। आगामी त्यौहारों के दौरान बढ़ने वाली यात्री भीड़ को देखते हुए यह विशेष रेलसेवा यात्रियों के लिए अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध कराएगी।

Tags:    

Similar News