जयपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार रुपये कैरिंग चार्ज वसूला, 5 केन्टर सामान जब्त

जयपुर नगर निगम की सतर्कता शाखा ने विभिन्न क्षेत्रों में अस्थाई अतिक्रमण हटाकर 10 हजार रुपये कैरिंग चार्ज वसूला और 5 केन्टर सामान जब्त किया।

Update: 2026-07-31 14:32 GMT

जयपुर में सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाकर अस्थाई केबिन को कैन्टर वाहन में लोड करते नगर निगम के कर्मचारी।

कार्यालय नगर निगम जयपुर के जनसम्पर्क प्रकोष्ठ की ओर से जारी जानकारी के अनुसार नगर निगम जयपुर आयुक्त श्री ओम कसेरा के निर्देशानुसार तथा पूर्व से प्राप्त शिकायतों के आधार पर शुक्रवार को नगर निगम जयपुर की सतर्कता शाखा ने उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्राधिकार के विभिन्न स्थानों पर अस्थाई अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की। इस दौरान 10 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूला गया और 5 केन्टर सामान जब्त किया गया।

सतर्कता शाखा की टीम ने झालाना बिजली ऑफिस, पत्रिका गेट, इएससी हॉस्पिटल, जेएलएन मार्ग डब्ल्यूटीपी, बरकत नगर टोंक फाटक, जेके लोन, गणेशजी मन्दिर, दादी का फाटक के पास तथा नाड़ी का फाटक से सीतावाली फाटक तक सहित विभिन्न स्थानों पर अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 10 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूला गया।

उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 5 केन्टर सामान जब्त कर निगम के गोदाम में भिजवाया गया। साथ ही सतर्कता टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाइश देते हुए मौखिक रूप से पाबंद किया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय पर हटा लिया जाए।

उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण किया गया तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध भारी चालान अथवा प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर निगम की यह कार्रवाई पूर्व में प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई, जिसका उद्देश्य नगर निगम क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण हटाकर नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।

Tags:    

Similar News