तस्वीर में बाईं ओर एक महिला लाभार्थी, बीच में कैप पहने व्यक्ति और दाईं ओर चश्मा पहने अधिकारी खड़े हैं, जो जयपुर के एक हॉल में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रतीकात्मक चाबी सौंपते हुए नजर आ रहे हैं।

जयपुर, 17 अगस्त। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों की एक दिवसीय कार्यशाला सोमवार को जिला परिषद् सभागार में आयोजित की गई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् प्रतिभा वर्मा की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी लाभार्थियों को प्रदान की गई।

कार्यशाला में पीडब्ल्यूएल सर्वे के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास के लिए चयनित नवीन लाभार्थियों को शामिल किया गया। प्रत्येक पंचायत समिति से 7 लाभार्थियों का चयन किया गया था। इसके साथ ही वर्ष 2025-26 में स्वीकृत आवासों में से आवास पूर्ण करने वाले एक-एक लाभार्थी को भी आवास योजना से संबंधित जानकारी दी गई।

कार्यशाला में 10 पंचायत समितियों से लगभग 100 लाभार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।

आवास पूर्ण करने वाले लाभार्थियों को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रजमोहन गुप्ता ने प्रतीकात्मक चाबी, श्रीफल एवं एक-एक मिठाई का डिब्बा देकर सम्मानित किया। कार्यशाला के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के चयनित एवं आवास पूर्ण कर चुके लाभार्थियों को योजना से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई गई।

Tags: