28 सितंबर से 4 ट्रेनों के समय में बदलाव, भिवानी-रोहतक रूट पर बदला शेड्यूल
28 सितंबर से उत्तर पश्चिम रेलवे की 4 ट्रेनों के समय में बदलाव होगा। भिवानी, रोहतक समेत कई स्टेशनों पर नया शेड्यूल लागू होगा।
रेलवे ने 28 सितंबर 2026 से उत्तर पश्चिम रेलवे की 04 रेलसेवाओं के मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। इस बदलाव के तहत भिवानी, खरक, कलानौर कलां, लाहली, भिवानी सिटी, बामला और रोहतक समेत कुछ स्टेशनों पर ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय में संशोधन किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 14118 भिवानी-प्रयागराज रेलसेवा 28.09.26 से भिवानी से परिवर्तित समय 19.05 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन खरक स्टेशन पर 19.29 बजे पहुंचेगी और 19.30 बजे रवाना होगी। इसके बाद कलानौर कलां स्टेशन पर 19.38 बजे आगमन और 19.40 बजे प्रस्थान करेगी। लाहली स्टेशन पर ट्रेन का परिवर्तित आगमन समय 19.52 बजे और प्रस्थान समय 19.54 बजे रहेगा।
गाड़ी संख्या 54016 भिवानी-रोहतक रेलसेवा के समय में भी 28.09.26 से बदलाव किया गया है। यह ट्रेन भिवानी से परिवर्तित समय 09.45 बजे रवाना होगी। भिवानी सिटी स्टेशन पर 09.53 बजे पहुंचेगी और 09.55 बजे प्रस्थान करेगी। बामला स्टेशन पर 10.04 बजे आगमन और 10.05 बजे प्रस्थान होगा। इसके बाद खरक स्टेशन पर 10.13 बजे आगमन और 10.14 बजे प्रस्थान करेगी। कलानौर कलां स्टेशन पर ट्रेन 10.21 बजे पहुंचेगी और 10.23 बजे रवाना होगी, जबकि लाहली स्टेशन पर 10.31 बजे आगमन और 10.33 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 54015 रोहतक-भिवानी रेलसेवा 28.09.26 से रोहतक से निर्धारित समय पर रवाना होगी। भिवानी सिटी स्टेशन पर इसका परिवर्तित आगमन समय 18.55 बजे और प्रस्थान समय 18.57 बजे रहेगा। इसके बाद ट्रेन भिवानी स्टेशन पर परिवर्तित समय 19.45 बजे पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 14795 भिवानी-कालका रेलसेवा के संचालन समय में भी 28.09.26 से परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन भिवानी से परिवर्तित समय 04.10 बजे रवाना होगी। कलानौर कलां स्टेशन पर 04.34 बजे आगमन और 04.36 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद रोहतक स्टेशन पर ट्रेन 05.28 बजे पहुंचेगी और 05.30 बजे रवाना होगी।
रेलवे द्वारा किए गए इन आंशिक समय परिवर्तनों के तहत संबंधित स्टेशनों पर चारों रेलसेवाओं के आगमन और प्रस्थान का शेड्यूल संशोधित रहेगा।