खडकी-ढेहर का बालाजी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब चलेगी नियमित सुपरफास्ट एक्सप्रेस
खडकी-ढेहर का बालाजी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब नियमित सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। जानें तारीख, समय, ठहराव और कोच की पूरी जानकारी।
यात्रियों की सुविधा और यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने खडकी-ढेहर का बालाजी (जयपुर)-खडकी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा को अब नियमित रेलसेवा के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत गाड़ी संख्या 01407/01408 खडकी-ढेहर का बालाजी (जयपुर)-खडकी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा अब गाड़ी संख्या 20105/20106 खडकी-ढेहर का बालाजी (जयपुर)-खडकी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में नियमित रूप से चलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्षन के अनुसार, गाड़ी संख्या 20105 खडकी-ढेहर का बालाजी (जयपुर) साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 11.10.26 से खडकी से प्रत्येक रविवार को 09.45 बजे रवाना होगी और अगले दिन 08.50 बजे ढेहर का बालाजी पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20106 ढेहर का बालाजी (जयपुर)-खडकी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12.10.26 से ढेहर का बालाजी से प्रत्येक सोमवार को 12.00 बजे रवाना होगी और अगले दिन 09.55 बजे खडकी पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में लोनावला, कल्याण, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाईमाधोपुर, दुर्गापुरा और जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
रेलवे के अनुसार, इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 03 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी तथा 01 पावर कार और 01 गार्ड डिब्बे सहित कुल 16 डिब्बे होंगे। साप्ताहिक स्पेशल के स्थान पर नियमित साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में संचालन से इस रेलसेवा का निर्धारित परिचालन 11.10.26 और 12.10.26 से शुरू होगा।