गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ब्लॉक: डिब्रूगढ़-लालगढ़ समेत कई ट्रेनें डायवर्ट
उत्तर पूर्व रेलवे में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग काम के चलते 25 और 26 सितंबर को डिब्रूगढ़, उदयपुर सिटी और पोरबंदर रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
उत्तर पूर्व रेलवे द्वारा गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्वामी नारायण छपिया, मसकनवाँ, लखपतनगर और मनकापुर स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा और उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कुछ रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित तथा रीशड्यूल होकर चलेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित रेलसेवाओं के संचालन में बदलाव किया गया है।
गाडी संख्या 15909 डिब्रुगढ-लालगढ एक्सप्रेस रेलसेवा 26.09.26 को डिब्रुगढ से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया छपरा-औड़िहार-वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी होकर संचालित होगी।
गाडी संख्या 19726 डिब्रुगढ-खातीपुरा एक्सप्रेस रेलसेवा 26.09.26 को डिब्रुगढ से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग वाया गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा होकर संचालित होगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 19601 उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुडी एक्सप्रेस रेलसेवा 26.09.26 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी-औड़िहार-छपरा होकर संचालित होगी।
गाडी संख्या 12556 बठिण्डा-गोरखपुर एक्सप्रेस रेलसेवा भी 26.09.26 को बठिण्डा से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर होकर संचालित होगी।
इसके अलावा गाडी संख्या 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर रेलसेवा के संचालन समय में भी बदलाव किया गया है। यह रेलसेवा 25.09.26 को पोरबंदर से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर चल रहे ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते निर्धारित मार्ग और समय में किए गए ये बदलाव संबंधित रेलसेवाओं के संचालन को प्रभावित करेंगे।