यात्रियों को राहत: जयपुर-उदयपुर और उदयपुर-असारवा रेलसेवाओं में 7 अगस्त तक बढ़ेंगे अतिरिक्त डिब्बे
रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए जयपुर-उदयपुर और उदयपुर-असारवा रेलसेवाओं में 7 अगस्त तक अस्थाई रूप से अतिरिक्त डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 02 जोड़ी रेलसेवाओं में अस्थाई रूप से अतिरिक्त डिब्बों की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य यात्रा के दौरान बढ़ती मांग के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 20993/20994 जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से दिनांक 02.08.26 से 06.08.26 तक तथा उदयपुर सिटी से दिनांक 03.08.26 से 07.08.26 तक 01 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20987/20988 उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से दिनांक 02.08.26 से 06.08.26 तक तथा असारवा से दिनांक 03.08.26 से 07.08.26 तक 01 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
रेलवे प्रशासन का यह निर्णय अतिरिक्त यात्री यातायात के मद्देनजर लिया गया है, जिससे निर्धारित अवधि के दौरान इन दोनों रेलसेवाओं में यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त बैठने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।