जयसिंहपुरा खोर में श्याम भरोसे परिवार का द्वितीय वार्षिकोत्सव कल
आयोजन में ग्वालियर, फरीदाबाद और दिल्ली के कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे, 14 नवंबर को सजेगा बाबा का दरबार।
जयपुर। जयपुर के जयसिंहपुरा खोर में श्री श्याम भरोसे परिवार के द्वितीय वार्षिकोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन में अब केवल तीन दिन शेष हैं और इसे लेकर श्याम प्रेमियों में खासा उत्साह बना हुआ है। वार्षिकोत्सव के अवसर पर 14 नवंबर को 'एक शाम खाटूवाले के नाम' भव्य भजन संध्या आयोजित की जाएगी।
आयोजन समिति के अनुसार शनिवार, 14 नवंबर 2026 को शाम 6.15 बजे से हरि इच्छा तक भजन संध्या का आयोजन होगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण केशव आर्ट्स के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग पर भी किया जाएगा, जिससे श्रद्धालु इस आयोजन से जुड़ सकेंगे।
भजन संध्या में देश के प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुतियों से बाबा श्याम का गुणगान करेंगे। इसमें ग्वालियर से कान्हा व्यास, फरीदाबाद से वंशिका शर्मा, दिल्ली से विपिन गुप्ता तथा जयपुर से गोपाल सैन, सोमेश जैन, लक्की लालवानी एवं आदित्य छीपा भजनों की प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी श्री बालमुकुंद आचार्य, विधायक हवामहल पं. पंकज मिश्रा, महंत श्री श्याम प्राचीन मंदिर और समाजसेवी दौलत त्रिलोकानी उपस्थित रहेंगे।
आयोजन के लिए ड्रीम पैलेस, 2 नंबर बस स्टैण्ड के पास, कुंड रोड, जयसिंहपुरा खोर, जयपुर को कार्यक्रम स्थल निर्धारित किया गया है।
आयोजक दयाल कोड़वानी, मनोज हरपलानी, राजा सोनी एवं रवि नैनवानी ने सभी श्याम प्रेमियों और श्यामसेवी संस्थाओं को अपने इष्ट मित्रों एवं परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है। द्वितीय वार्षिकोत्सव के तहत आयोजित होने वाली यह भजन संध्या 14 नवंबर को जयपुर में श्याम भक्ति और संकीर्तन का प्रमुख आयोजन रहेगी।