तस्वीर में पाँच व्यक्ति इंडोर हॉल में GoGas एलपीजी सिलेंडरों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

GoGas की एलपीजी आपूर्ति अब पूरे राजस्थान में उपलब्ध है। कंपनी के राजस्थान में पाली, उदयपुर और फागी में अपने एलपीजी बॉटलिंग प्लांट हैं। इसके साथ ही आगरा और रोहतक से भी एलपीजी की आपूर्ति की जा रही है। कंपनी का उद्देश्य सभी ग्राहकों को सुचारु और निरंतर एलपीजी उपलब्ध कराना है, जिसके लिए GoGas पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कंपनी का क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर में है।

कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया लिमिटेड के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर श्री नितिन खारा ने कहा, “राजस्थान में हमारे LPG बॉटलिंग प्लांट्स का नेटवर्क GoGas के राष्ट्रीय विस्तार की एक मजबूत नींव है। हमारा उद्देश्य हर व्यवसाय तक स्वच्छ, सुरक्षित और किफायती एलपीजी गैस पहुँचाना है। हमारा मजबूत बुनियादी ढांचा हमें तेज़ डिलीवरी, बेहतर उपलब्धता और भरोसेमंद सेवा प्रदान करने में सक्षम बनाता है।”

उन्होंने आगे कहा, “देशभर में बॉटलिंग प्लांट्स की मौजूदगी से लॉजिस्टिक्स का समय कम होता है और सप्लाई चेन की दक्षता बढ़ती है, जिसका सीधा लाभ उपभोक्ताओं को मिलता है।”

GoGas के विस्तार से स्थानीय स्तर पर रोज़गार के अवसर भी उपलब्ध हो रहे हैं। परिवहन, लॉजिस्टिक्स और अन्य सहायक सेवाओं के माध्यम से यह विस्तार स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहा है।

राष्ट्रीय विस्तार के साथ GoGas ने भारत के विभिन्न राज्यों, जिलों और शहरों में इच्छुक उद्यमियों के लिए डीलरशिप का व्यावसायिक अवसर भी घोषित किया है। यह अवसर उन लोगों के लिए है जो GoGas के तेज़ी से बढ़ते नेटवर्क का हिस्सा बनकर अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना चाहते हैं।

राजस्थान में GoGas के सभी LPG बॉटलिंग प्लांट्स को आधुनिक तकनीक, उन्नत सुरक्षा मानकों और उच्च दक्षता वाली बॉटलिंग प्रणालियों से सुसज्जित किया गया है। इससे घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को निर्बाध और समय पर LPG आपूर्ति सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है।

वर्तमान में GoGas की मौजूदगी भारत के 25 राज्यों में है और कंपनी लगातार अपने LPG वितरण नेटवर्क का विस्तार कर रही है। कंपनी के अनुसार, यह पहल भारत सरकार की स्वच्छ ऊर्जा पहलों को समर्थन देती है। साथ ही देशभर के उद्यमियों को GoGas से जुड़कर व्यवसाय शुरू करने का अवसर भी प्रदान करती है।

कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया लिमिटेड एलपीजी क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम है और BSE व NSE में सूचीबद्ध कंपनी है। CareEdge द्वारा No.1 रेटिंग प्राप्त इस कंपनी के पास 15 पूर्णतः कार्यरत LPG सिलेंडर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स, 309+ ऑटो LPG स्टेशन, बेंगलुरु में 50+ CNG स्टेशन, 25 राज्यों में 2500+ GoGas डीलर नेटवर्क तथा 700+ LPG वाहनों का अपना फ्लीट है, जो समय पर LPG आपूर्ति सुनिश्चित करता है।

GoGas की राजस्थान में बॉटलिंग क्षमता और देशभर में बढ़ते वितरण नेटवर्क के जरिए घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं तक एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।

Tags: