दीपावली महोत्सव: देवा फाउंडेशन ने 201 जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाई दिवाली
संस्थापक रवि महावर और कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी में बच्चों को मिठाइयां, पटाखे और उपहार वितरित किए गए।
देवा फाउंडेशन ने जयपुर में जरूरतमंद बच्चों को मिठाइयां व उपहार बांटकर दीपावली मनाई।
दीपावली के पर्व पर खुशियों और उल्लास का संदेश देते हुए देवा फाउंडेशन ने 201 जरूरतमंद बच्चों के साथ दिवाली महोत्सव मनाया। इस दौरान बच्चों को मिठाइयां, पटाखे, नमकीन और बिस्किट वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी और उनके साथ दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में देवा फाउंडेशन के संस्थापक रवि महावर ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से हर साल इसी तरह जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस पहल के माध्यम से बच्चों को त्योहार की खुशियों में शामिल किया जाता है।
आयोजन में गणगौरी बाजार व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अजय सिंह धीरावत, समाजसेवी एवं युवा जागृति संगठन के अध्यक्ष दौलत त्रिलोकानी, अखिल भारतीय कोली समाज युवा विंग जयपुर के जिला अध्यक्ष रोहित महावर, जयसिंहपुरा खोर सिंधी विकास समिति के अध्यक्ष करन अलावानी तथा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जोहरी बाजार मंडल के अध्यक्ष अक्षय यादव उपस्थित रहे।
इसके अलावा गणेश महावर, गिरिराज महावर, तेजस्वी कुमार, दिपांशु महावर, हिमांशु कुमार, अक्षय महावर और मनीष कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। देवा फाउंडेशन की इस पहल के तहत 201 जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली मनाकर उन्हें त्योहार की खुशियों से जोड़ने का प्रयास किया गया।